एक्सप्लोरर

सफर के शौकीन हैं? ये ज़बरदस्त टेक गैजेट्स ले जाना न भूलें, यात्रा में आएंगे काम

Tech Gadgets: अगर आप 2025 में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये बात पक्की कर लें कि आपकी बैग में टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ खास चीज़ें ज़रूर हों.

Tech Gadgets: अगर आप 2025 में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये बात पक्की कर लें कि आपकी बैग में टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ खास चीज़ें ज़रूर हों. चाहे आप एक अनुभवी ट्रैवलर हों या पहली बार लंबी यात्रा पर निकल रहे हों कुछ स्मार्ट गैजेट्स आपकी ट्रिप को आसान और यादगार बना सकते हैं. आज टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में हमारी मदद करती है और जब बात यात्रा की हो, तो ये आपके सफर को परेशानी मुक्त और मज़ेदार बना सकती है. इसलिए सीधे मुद्दे पर आते हैं और जानते हैं कि इस साल ट्रैवल बैग में कौन-कौन से स्मार्ट टेक टूल्स होने चाहिए.

टेक ऑर्गनाइज़र बैग

ट्रैवल के दौरान सबसे झुंझलाने वाली चीज़ होती है केबल्स, चार्जर और अडैप्टर की उलझन. एक छोटा सा टेक ऑर्गनाइज़र बैग आपके सभी गैजेट्स और एक्सेसरीज़ को व्यवस्थित रखता है जैसे कि केबल्स, SD कार्ड, ईयरबड्स और पावर बैंक. अगर ये वाटरप्रूफ हो तो सोने पे सुहागा. Urban Wolf, Destinio, Seagull और DailyObjects जैसे ब्रांड्स 2,000 रुपये के भीतर बेहतरीन ऑप्शन देते हैं.

पोर्टेबल पावर बैंक

आज के सफर में आपका स्मार्टफोन ही आपका नक्शा, कैमरा, गाइड और एंटरटेनमेंट सेंटर है. लेकिन अगर बैटरी खत्म हो जाए तो सब बेकार. ऐसे में 10,000 से 20,000mAh का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पावर बैंक ज़रूरी हो जाता है. कुछ मॉडल्स में अब इनबिल्ट केबल या वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. URBN, Xiaomi और pTron के 20,000mAh वाले मॉडल्स बेहतरीन माने जाते हैं.

पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर

समंदर किनारे मस्ती करनी हो, किसी होटल रूम में पार्टी करनी हो या रोड ट्रिप पर ब्रेक के दौरान एन्जॉय करना हो – एक छोटा ब्लूटूथ स्पीकर हमेशा साथ निभाता है. ऐसे स्पीकर्स चुनें जो वाटरप्रूफ हों और कम से कम 10 घंटे तक चलें. JBL, boAt और Anker के शानदार ऑप्शन्स 3,000 रुपये से कम में मिल जाते हैं.

नॉइज़ कैंसिलिंग ईयरबड्स

लंबी फ्लाइट, ट्रेन का शोर, या आसपास के बच्चों की चीख-पुकार सब कुछ म्यूट कर सकते हैं अच्छे ANC ईयरबड्स. ये सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं बल्कि दिमागी सुकून के लिए भी हैं. ऐसे ईयरबड्स लें जिनमें एम्बिएंट मोड हो जिससे जरूरी अनाउंसमेंट सुनाई दे सकें. OnePlus, Realme और Nothing जैसे ब्रांड्स किफायती और शानदार विकल्प दे रहे हैं.

पोर्टेबल SSD

अगर आप सफर में ढेर सारी फोटोज़ और वीडियोज़ लेते हैं तो पोर्टेबल SSD आपकी ज़रूरत है. ये न सिर्फ डाटा को सुरक्षित रखता है, बल्कि तेज़ ट्रांसफर भी देता है. पारंपरिक हार्ड ड्राइव के मुकाबले ये ज्यादा टिकाऊ और फास्ट होते हैं. Samsung T7 और Crucial जैसे ब्रांड्स 500GB से 1TB तक बेहतरीन SSD ऑफर करते हैं.

यूनिवर्सल ट्रैवल अडैप्टर

अलग-अलग देशों में अलग-अलग सॉकेट्स होते हैं और हर बार चार्जर बदलना मुश्किल होता है. ऐसे में एक यूनिवर्सल ट्रैवल अडैप्टर आपके हर गैजेट को एक साथ चार्ज करने का समाधान देता है. कई अडैप्टर अब मल्टीपल USB पोर्ट्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं.

एयरटैग्स या लगेज ट्रैकर्स

हर यात्री का सबसे बड़ा डर होता है बैग गुम हो जाना. लेकिन अगर आपने अपने सूटकेस में एक AirTag या Bluetooth ट्रैकर लगा रखा है, तो आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि आपका सामान कहां है. Apple यूज़र्स के लिए AirTag और Android यूज़र्स के लिए JioTag या Portronics जैसे विकल्प बेहद कारगर हैं.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के 25 सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले देश! भारत की रैंकिंग जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget