एक्सप्लोरर

Vi Voice Only Plans : Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? जानें पूरी डिटेल

Vi Voice Only Plans: इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं, सिर्फ कॉलिंग और SMS चाहिए? Vi ने ऐसे यूजर्स के लिए चार नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. जानिए इन प्लान की पूरी डिटेल्स

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इनकी वैलिडिटी 25 दिन से लेकर एक महीने तक है.

Vi Voice Only Plans : आज भी बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल यूजर्स हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा से ज्यादा फोन कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है. खासकर जो लोग फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं, उनके लिए डेटा वाले रिचार्ज प्लान कई बार बेवजह महंगे साबित होते हैं. ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब बिना डेटा वाले रिचार्ज ऑप्शन भी पेश कर रही हैं. Vodafone Idea (Vi) ने भारत में चार नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं.

इन प्लान में यूजर्स को इंटरनेट डेटा की जगह अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी. Vi के ये नए प्लान TRAI के निर्देश के बाद पेश किए गए हैं. इससे पहले Airtel भी इसी तरह के वॉयस-ओनली प्लान लॉन्च कर चुका है. तो आइए जानते हैं कि Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा. 

TRAI के निर्देश के बाद आए नए प्लान

Vi के इन रिचार्ज प्लान के पीछे TRAI का निर्देश है. 21 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस और SMS वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. TRAI के मुताबिक, कम इनकम वाले यूजर्स, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों और फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को कम अवधि वाले किफायती रिचार्ज की जरूरत है. नए नियमों के तहत इन वाउचर की वैलिडिटी हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होनी चाहिए. अगर किसी महीने वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल किया जाएगा. 

Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा

Vi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चार नए रिचार्ज ऑप्शन शामिल किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 179 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इनकी वैलिडिटी 25 दिन से लेकर एक महीने तक है. इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, हालांकि कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से इनमें कुछ अंतर हैं. 

यह भी पढ़ें - PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम

Vi के चार नए वॉयस-ओनली प्लान
 
1. 179 रुपये वाला प्लान - यह सबसे सस्ता वॉयस-ओनली रिचार्ज है. इसमें 25 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इसके अलावा Vi Movies and TV ऐप पर कंटेंट देखने की सुविधा भी दी गई है. 

2. 189 रुपये वाला प्लान - इस रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS शामिल हैं, हालांकि इसमें Vi Movies and TV ऐप का एक्सेस नहीं मिलता है. 

3. 203 रुपये वाला प्लान - इस प्लान की कीमत 203 रुपये है और इसमें 30 दिन की वैलिडिटी दी गई है. यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. 

4. 206 रुपये वाला प्लान - यह Vi का सबसे महंगा वॉयस-ओनली ऑप्शन है. इसमें एक महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें - USB Port Colors : USB पोर्ट के रंग क्यों बताते हैं स्पीड? USB-C में क्यों नहीं दिखता ये फर्क

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

WiFi Router Setup : महंगा Wi-Fi भी नहीं देगा पूरी स्पीड! जानें राउटर सेटअप की ये गलतियां
महंगा Wi-Fi भी नहीं देगा पूरी स्पीड! जानें राउटर सेटअप की ये गलतियां
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget