एक्सप्लोरर

WiFi Router Setup : महंगा Wi-Fi भी नहीं देगा पूरी स्पीड! जानें राउटर सेटअप की ये गलतियां

महंगा Wi-Fi प्लान लेने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड धीमी है? इसकी वजह आपके राउटर का गलत सेटअप हो सकता है. जानिए राउटर लगाते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है, जिससे बेहतर नेटवर्क कवरेज और स्पीड मिल सके

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • गेस्ट नेटवर्क बनाएं, WPS सुविधा बंद करके सुरक्षित रहें.

WiFi Router Setup : आज के समय में घर हो या ऑफिस, इंटरनेट के बिना ज्यादातर काम अधूरे रह जाते हैं. ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और जरूरी फाइल डाउनलोड करने के लिए लोग अच्छा Wi-Fi प्लान लेते हैं. कई बार महंगे प्लान के बाद भी इंटरनेट की स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती है. ऐसे में लोग अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को इसकी वजह मानने लगते हैं, जबकि परेशानी आपके Wi-Fi राउटर की सेटिंग और उसे लगाने की जगह में भी हो सकती है. नया राउटर खरीदने के बाद उसे सही तरीके से सेटअप करना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि राउटर सेटअप करते समय कौन-सी गलतियां न करें. 

क्या महंगा Wi-Fi प्लान लेने से ज्यादा जरूरी है राउटर का सही सेटअप?

सिर्फ महंगा Wi-Fi प्लान लेने से ही आपको बेहतर इंटरनेट स्पीड और बिना रुकावट कनेक्टिविटी नहीं मिलती है. नया राउटर लगाने के बाद उसकी पोजीशन, एंटीना और नेटवर्क सेटिंग पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे उपलब्ध इंटरनेट कनेक्शन का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके. अगर घर में राउट का सेटअप सही नहीं है, तो नेटवर्क की पहुंच और सिग्नल प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में महंगे प्लान के बाद भी आपको कमजोर इंटरनेट स्पीड मिल सकती है. 

राउटर सेटअप करते समय कौन-सी गलतियां न करें

1. राउटर को कोने में न रखें - राउटर को घर के किसी कोने में लगाने की जगह बीच की जगह पर रखें. इससे घर के सभी हिस्सों में बेहतर Wi-Fi कवरेज मिल सकता है.

2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पास न रखें - माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन और बेबी मॉनिटर जैसे डिवाइस राउटर के सिग्नल को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए इन्हें राउटर से दूर रखें.

3. एंटीना की दिशा गलत न रखें - एंटीना की पोजिशन नेटवर्क कवरेज पर असर डालती है. एक ही फ्लोर पर इस्तेमाल के लिए एंटीना सीधे रखें, जबकि मल्टीस्टोरी घर में इन्हें करीब 30 डिग्री के कोण पर रखें.

यह भी पढ़ें - WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

4. 5GHz नेटवर्क को इग्नोर न करें - अगर आपके डुअल-बैंड राउटर में 5GHz नेटवर्क बंद है, तो इसकी सेटिंग में जाकर इसे चालू करें. इससे आपको इस नेटवर्क बैंड का इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा.

5. गेस्ट नेटवर्क बनाना न भूलें - घर या ऑफिस में दूसरे लोगों को Wi-Fi देना है, तो अलग गेस्ट अकाउंट बनाएं. इससे उन्हें आपके प्रिंटर और फाइल सर्वर जैसे दूसरे कनेक्टेड डिवाइस का एक्सेस नहीं मिलेगा.

6. WPS फीचर चालू न छोड़ें - अगर आप WPS का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसे बंद रखें. इसके PIN के जरिए Wi-Fi से कनेक्ट किया जा सकता है और इसे क्रैक करना आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Samsung Sleep Apnea Detection: रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget