एक्सप्लोरर

Disney+ Hotstar: मात्र 49 रुपये में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, जानिए कैसे मिलेगा

Disney+ Hotstar For Android: एक समय में केवल एक डिवाइस को लॉगिन किया जा सकता है. यूजर्स को 720p HD वीडियो रिजॉल्यूशन और स्टीरियो ऑडियो क्वालिटी मिलेगी.

Disney+ Hotstar Plan Offer: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar Android यूजर्स के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है. कंपनी सिलेक्टेड पेमेंट मैथड्स पर कम से कम 49 रुपये महीने के एक मंथली प्लान का टेस्ट कर रही है. यह प्लान एड-सपोर्टेड है और सब्सक्राइबर्स को स्मार्टफोन या टैबलेट पर पूरी Disney+ Hotstar कैटलॉग का एक्सेस मिलेगा. हालांकि, एक समय में केवल एक डिवाइस को लॉगिन किया जा सकता है. यूजर्स को 720p HD वीडियो रिजॉल्यूशन और स्टीरियो ऑडियो क्वालिटी मिलेगी. Disney+ Hotstar ने अपने कस्टमर सपोर्ट के जरिए जानकारी शेयर की है.

अभी तक, Disney+ Hotstar के लगभग सभी प्लान एक साल के हैं. Disney+ Hotstar का यह पहला मंथली सब्सक्रिप्शन है जिसे यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. कुछ Android यूजर्स जिन्होंने पहले ही Disney+ Hotstar पर प्लान को देखा है, उन्होंने सोशल मीडिया में प्लान के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, यदि यूजर्स कार्ड, पेटीएम, फोनपे या यूपीआई का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं तो डिज्नी + हॉटस्टार कथित तौर पर 99 रुपये के प्लान को 49 रुपये में ऑफर कर रहा है.

Disney+ Hotstar के प्लान 
इस बीच, Disney+ Hotstar 299 रुपये प्रति माह के 6 महीने के सब्सक्रिप्शन प्लान पर 100 रुपये की छूट भी दे रहा है. इस समय यूजर्स इसे छह महीने के लिए 199 रुपये प्रति माह में सब्सक्राइब सकते हैं. इस साल सितंबर में, Disney+ Hotstar ने अपनी 399 सालाना वीआईपी सब्सक्रिप्शन की घोषणा की, जिसमें पूरे कॉन्टेंट को एक्सेस किया जा सकता है.

अब, Disney+ Hotstar द्वारा पेश किए गए तीन मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान हैं. इनमें 499 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन है, 899 रुपये में एक साल के लिए सुपर और 1499 रुपये में एक साल के लिए प्रीमियम दिया जा रहा है. दूसरे फायदों के साथ, प्रीमियम सदस्यता वाले यूजर्स एक बार में 4 डिवाइस पर 4K वीडियो क्वालिटी के साथ साइन अप कर सकते हैं. Disney+ Hotstar सुपर यूजर्स एचडी वीडियो क्वालिटी के साथ 2 डिवाइस पर एक साथ लॉगिन कर सकते हैं, जबकि 499 के बेस प्लान को 1 मोबाइल डिवाइस तक ही सीमित रखा गया है.

Netflix Plan: नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन की कीमतों में सबसे कम प्लान के साथ कटौती की है, जो अब 199 रुपये के मुकाबले 149 रुपये में उपलब्ध है. केवल-मोबाइल यूजर्स के लिए प्लॉन की कीमत 199 रुपये से घटाकर 149 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा  बेसिक प्लॉन की कीमत 499 रुपये से घटाकर 199 रुपये कर दी गई है. यूजर्स अपने कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी पर भी अपने पसंदीदा शो और मूवी देख सकेंगे. एक महीने पहले 649 रुपये की लागत वाले स्टेंडर्ड प्लॉन की कीमत अब 499 रुपये होगी. टॉप-एंड प्रीमियम प्लान, जिसकी कीमत 799 रुपये प्रति माह के बजाय 649 रुपये होगी, यूजर्स को 4K + HDR रिजॉल्यूशन पर कॉन्टेंट देखने की अनुमति देगा. इस प्लान में चार अलग-अलग डिवाइस एक साथ चलाए जा सकते हैं.

Amazon Prime Plan: अमेजन ने अपने प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. एक साल का अमेजन प्राइम प्लान अब 1499 रुपये का है. यह पहले 999 रुपये का था. अमेजन प्राइम के मंथली पैक की कीमत 129 रुपये के बजाय 179 रुपये होगी, जबकि तिमाही पैक की कीमत पहले के 329 रुपये के मुकाबले 459 रुपये होगी. 

       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget