एक्सप्लोरर

16 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Dell Alienware x16 R2 लैपटॉप, जानें- कीमत और फीचर्स

Dell Alienware x16 R2 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है. यह गेमिंग लैपटॉप है और इसमें 16 इंच का डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर, NVIDIA GeForce RTX 4090 जीपीयू और AI फीचर्स हैं.

Dell Alienware x16 R2 Laptop Lunched in India: डेल का शानदार लैपटॉप Dell Alienware x16 R2 भारत में लॉन्च हो गया है. यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है. इस लैपटॉप में कई स्पेसिफिकेशन ऐसे हैं, जो बाकी लैपटॉप्स से काफी अलग हैं. इसमें 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा, यह लैपटॉप लेटेस्ट Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है. ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें NVIDIA GeForce RTX 4090 जीपीयू दिया गया है. इस लैपटॉप में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. 

लंबे गेमिंग सेशन के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए इसमें Cryo-tech थर्मल मैनेजमेंट, Vapor Chamber टेक्नोलॉजी और Element 31 थर्मल सिस्टम दिया गया है. बड़ी बात ये है कि ये लैपटॉप गेमर्स को काफी पसंद आने वाला है. 

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो Dell Alienware x16 R2 को कंपनी ने 2,86,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है. कीमत के हिसाब से ये थोड़ा महंगा नजर आता है. इस लैपटॉप को फिलहाल Dell Exclusive Stores (DES), Dell.com, Amazon व मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए खरीद सकते हैं. इसकी सेल आज (25 अप्रैल) से शुरू हो चुकी है. 

जानें कैसे हैं फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो Dell Alienware x16 R2 में 16 इंच का डिस्प्ले Quad HD+ दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 240Hz का है. इसके डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है. यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 155H व Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर से लैस है. ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें NVIDIA GeForce RTX 4090 जीपीयू दिया गया है. इसमें 16GB, 32GB RAM और 512GB, 1TB, 4TB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं. 

कितनी है बैटरी लाइफ?

इस लैपटॉप में कई  AI फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके साथ इस लैपटॉप में शानदार एडिटिंग पावर्स भी मिलते हैं. इसके साथ ही लंबे गेमिंग सेशन में भी इस परफॉरमेंस बेहतर रहता है. इस लैपटॉप में  Full HD HDR IR कैमरा डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है. पटॉप में 90 Whr Lithium lon बैटरी दी गई है, जिसके साथ 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें-

Elon Musk के Deepfake से प्यार कर बैठी लड़की, और फिर लग गया 41 लाख का चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget