एक्सप्लोरर

Deepfake: बीमार बहन का नाटक और दोस्त बनकर ठग लिए 40,000 रुपये, आप मत करना ये गलती

AI का गलत फायदा उठाकर स्कैमर्स लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है जहां बीमार बहन का नाटक और दोस्त बनकर एक व्यक्ति से स्कैमर ने 40,000 रुपये ठग लिये.

Whats is Deepfake? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल बढ़ने लगा है. लोग AI का गलत फायदा उठाकर आम लोगों को टारगेट कर रहे हैं. हाल ही में आपने सोशल मीडिया के माध्यम से इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो देखा होगा जिसमें Deepfake टेक्नोलॉजी की मदद ली गई थी. इसी टेक्नोलॉजी की मदद लेकर केरल के एक व्यक्ति को स्कैमर ने 40,000 रुपयों की चपत लगा दी है. दरअसल, हुआ ये की कोल इंडिया में काम कर चुके राधाकृष्णन को वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया. इसके बाद सामने वाली व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया और अपनी बहन के बीमार होने का नाटक करके उनसे 40,000 रुपये ठग लिये.

क्या है Deepfake?

इस पूरी घटना में डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद लेकर स्कैमर ने पैसे ठगे. जिन लोगों को नहीं पता कि डीपफेक क्या है तो दरअसल, ये एक तरह का सिंथेटिक मीडिया है जिसमें AI टूल्स की मदद लेकर किसी की फोटो और वीडियो पर किसी दूसरे की तस्वीर या वीडियो लगा दी जाती है और व्यक्ति हूबहू उसी व्यक्ति तरह दिखता है. उदाहरण से बताएं तो ऐसे समझिए जैसे आपके दोस्त की फोटो या वीडियो पर किसी ने आपकी फोटो लगा दी हो और फिर आगे उसका इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति को ठगने के लिए किया, जिन्हें आप जानते हैं. 

इस तरह फ्रॉड को दिया अंजाम 

स्कैमर ने राधाकृष्णन को वॉट्सऐप पर वेणु कुमार बनाकर कुछ मैसेज किए. दरअसल, वेणु कुमार राधाकृष्णन के एक पुराने मित्र थे जो पहले कोल इंडिया में काम करते थे. स्कैमर ने वेणु कुमार की फोटो और फैमिली पिक्चर को कहीं से चुराया और राधाकृष्णन को भेजा ताकि उन्हें लगे कि सच में वह उनका दोस्त है. इसके बाद स्कैमर ने डीपफेक की मदद लेकर वीडियो कॉल भी की जिसमें स्कैमर वेणु कुमार की तरह राधाकृष्णन को नजर आया. फिर बहन की बीमारी का नाटक कर स्कैमर ने राधाकृष्णन को अपनी बातों में फंसा लिया और 40,000 रुपये उड़ा लिए. राधाकृष्णन को शक तब हुआ जब स्कैमर ने फिर उनसे 35,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहे. राधाकृष्णन ने इसके बाद अपने दोस्त वेणु कुमार को उसके पुराने नंबर पर फोन किया जहां से उन्हें पता लगा कि उन्हें वेणु ने कोई कॉल या एसएमएस नहीं किया है. 

शक होते ही राधाकृष्णन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. करीब 4 महीने चली इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने कथित अपराधियों में से एक शेख मुर्तुज़ामिया हयात भाई को मेहसाणा, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि घोटाले का मास्टरमाइंड अहमदाबाद का कौशल शाह अभी भी फरार है.
पुलिस ने बताया कि शाह ने डीपफेक की मदद लेकर राधाकृष्णन को अपने जाल में फसाया और फिर पैसे को एक जुआ फर्म में डाल दिया ताकि पुलिस को लगे कि उसने ये पैसे यहां से कमाएं हैं.

आप न करें ये गलती

हमेशा जानकारी वेरिफाई करने के बाद ही कोई कदम उठाएं. यदि कोई आपको अपना होने का दावा कर रहा है तो उससे पहले सभी जानकारी पूछे जिससे आपको यकीन हो की ये कोई अपना है. जब भी पैसों की बात कहीं आए तो हमेशा डबल वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करें और तब कोई एक्शन न लें. सोशल मीडिया पर आ रहे अननोन मैसेजेस से दूर रहे और कॉल को भी न उठाएं.  

यह भी पढ़ें:

iOS 18 में कंपनी देगी ये खास अपडेट, फिर iPhone 16 हो जाएगा सबसे खास  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget