एक्सप्लोरर

Debit-Credit Card Rules: 1 जनवरी से ऑनलाइन डेबिट-क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के बदल जाएंगे नियम, अब करना होगा ये काम

New Rules for Online Payment: टोकन शब्द का अर्थ एक रीयल कार्ड नंबर को एक ऑप्शनल कोड से बदलना है जिसे टोकन में बदल दिया जाएगा.

Token Transaction: ऑनलाइन पेमेंट करना अब सामान्य हो गया है. लोग अपने पास कैश रखने के बजाय ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं. चाहे वह खाना ऑर्डर करना हो, शॉपिंग करनी हो या कैब बुक करनी हो, लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं और अपने पासवर्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स उसी पोर्टल पर सेव करके रखते हैं. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इसलिए, ऑनलाइन पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी मर्चेंट और पेमेंट गेटवे से कस्टरम के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की संवेदनशील डिटेल्स को हटाने के लिए कहा है जो उनके पास सेव हैं.

नए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड नियम 1 जनवरी, 2022 से लागू होंगे और आरबीआई ने मर्चेंट और पेमेंट गेटवे को लेनदेन करने के लिए एन्क्रिप्टेड टोकन का उपयोग करने के लिए भी कहा है. बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है. एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया है कि 1 जनवरी, 2022 से कार्ड की सुरक्षा के लिए आरबीआई के आदेश के अनुसार व्यापारियों द्वारा मर्चेंट वेबसाइट / ऐप पर सेव किए गए डिटेल्स हटा दिए जाएंगे. इसमें आगे कहा गया है कि हर बार पेमेंट करने के लिए कार्ड की पूरी डिटेल्स डालें या टोकन का ऑप्शन चुनें.

यह भी पढ़ें: Digital Payment Tips: UPI, NEFT और IMPS में ट्रांजेक्शन फेल होने पर इन तरीकों से जल्दी वापस मिलेगा पैसा

टोकन शब्द का अर्थ एक रीयल कार्ड नंबर को एक ऑप्शनल कोड से बदलना है जिसे टोकन में बदल दिया जाएगा. टोकनयुक्त कार्ड डेटा का उपयोग कार्ड यूजर्स के निर्देशानुसार भविष्य की ऑनलाइन खरीदारी के लिए वास्तविक कार्ड नंबर की जगह पर किया जा सकता है. पेमेंट करने और ऑनलाइन मर्चेंट के साथ साझा करने के लिए एक टोकन कार्ड रीयल कार्ड डिटेल्स से ज्यादा सुरक्षित है. टोकन का उपयोग करते समय आपको कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी जैसी डिटेल्स देने की जरूरत नहीं है, जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड लेनदेन करते समय इसकी आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें: UPI Fraud: UPI करते हैं यूज तो इन बातों को समझना है जरूरी, नहीं तो फंसेंगे ठगी के जाल में

टोकनयुक्त कार्ड कैसे प्राप्त करें?

  • आप टोकन रिक्वेस्टर के माध्यम से बैंक की वेबसाइट या ऐप पर रिक्वेस्ट देकर कार्ड टोकन प्राप्त कर सकते हैं.
  • एक बार जब आप टोकन रिक्वेस्टर पर अनुरोध कर देते हैं, तो मर्चेंट सीधे उस बैंक को अनुरोध भेज देगा जिसने क्रेडिट कार्ड/वीजा/मास्टरकार्ड/डिनर/रूपे जारी किया था.
  • टोकन रिक्वेस्टर से टोकन अनुरोध प्राप्त करने वाली पार्टी एक टोकन बनाएगी जो कार्ड, टोकन अनुरोधकर्ता और मर्चेंट से संबंधित है.
  • टोकन कार्ड मोबाइल क्रेडिट कार्ड पर एनएफसी इनेबल पीओएस लेनदेन, भारत क्यूआर कोड आधारित भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान के लिए लागू होते हैं. साथ ही सभी संभव ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट पर भी.

क्या कार्ड टोकनाइजेशन सुरक्षित है?
भुगतान करने और ऑनलाइन मर्चेंट के साथ साझा करने के लिए एक टोकन कार्ड रीयल कार्ड डिटेल्स से ज्यादा सुरक्षित है. इस पहल से कार्ड लेनदेन को यूजर्स के लिए ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है.

       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget