एक्सप्लोरर

Digital Payment Tips: UPI, NEFT और IMPS में ट्रांजेक्शन फेल होने पर इन तरीकों से जल्दी वापस मिलेगा पैसा

Digital Payment Tips: कई बार यूपीआई, एनईएफटी और आईएमपीएस से पेमेंट के दौरान बैंक अकाउंट से पैसा कट जाता है, लेकिन वह रिसीवर को नहीं मिलता. आप इन तरीकों से आसानी से फंसे हुए रुपयों को वापस पा सकते हैं.

Digital Payment Tips: पिछले कुछ साल में इंडिया में डिजिटल पेमेंट काफी बढ़ा है. अब छोटी से लेकर बड़ी खरीदारी तक अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं. ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI), एनईएफटी (NEFT) और आईएमपीएस (IMPS) सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन इन मोड्स से पेमेंट के दौरान कई बार पैसा तो बैंक अकाउंट से कट जाता है लेकिन वह रिसीवर को नहीं मिलता. ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं. हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कुछ तरीके जिनसे आप आसानी से फंसे हुए रुपयों को वापस बैंक खाते में पा सकते हैं.

यूपीआई ट्रांजेक्शन में ऐसा हो तो क्या करें?

अगर आपने यूपीआई से पेमेंट किया है और आपके खाते से पैसे कटने के बाद भी रिसीवर को यह नहीं मिला है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले उस यूपीआई ऐप को खोलें जिससे पेमेंट की है.
  • अब उस ट्रांजेक्शन पर क्लिक करें, जिस पर विवाद है.
  • अब आपको ट्रांजेक्शन पर क्लिक करने के बाद, रेज डिस्प्यूट, रेज क्वेरी या कंप्लेंट में से कोई एक ऑप्शन दिखेगा. आप इस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज कर दें.
  • आरबीआई के नियम के अनुसार 1 दिन में आपको पैसा वापस आ जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें : Cryptocurrency in WhatsApp Pay: अब WhatsApp से कर सकेंगे क्रिप्टोकरेंसी का लेनदेन, लॉन्च हुआ नया फीचर

एनईएफटी या आईएमपीएस से पेमेंट फेल होने पर

अगर आपने नेटबैंकिंग का यूज करते हुए किसी को एनईएफटी या आईएमपीएस मोड में रुपयों का भुगतान किया और आपके खाते से रकम कटने के बाद भी सामने वाले को नहीं मिला तो इस स्थिति में आप इन तरीकों से शिकायत कर सकते हैं.

  • अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके ट्रांजेक्शन नंबर देते हुए शिकायत दर्ज कराएं.
  • आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  • अगर बैंक का फोन नंबर नहीं मिल रहा और आप ईमेल के लफड़े में नहीं पड़ना चाहते तो आप ट्विटर के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  • बैंक तय समय में आपका पैसा लोटाएगा.

ये भी पढ़ें : SIM New Rules: आपके नाम से चल रहे हैं कितने मोबाइल नंबर? इस तरह से 1 मिनट में पता करें आपके नाम से एक्टिवेट हैं कितने SIM

पैसे लौटाने को लेकर क्या हैं नियम

इस तरह के मामलों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ नियम बना रखे हैं. बैंक के अनुसार, आईएमपीएस, यूपीआई या एनईएफटी ट्रांजेक्शन फेल होने पर बैंक को टी+1 दिन में कस्टमर के खाते में पैसा वापस देना होगा. यहां टी का मतलब ट्रांजेक्शन की तारीख से है. मान लीजिए आज आपने कोई ट्रांजेक्शन की है और वह फेल है तो आपके अगले दिन तक यह पैसा वापस मिल जाना चाहिए. अगर बैंक इस तय समय के अंदर पैसा नहीं लौटाता है तो बैंक को उस ग्राहक को रोजाना 100 रुपये की पेनल्टी देनी होगी.

तय समय में न आए पैसा तो यहां करे शिकायत

अगर संबंधित बैंक को शिकायत करने के बाद तय समय में आपका पैसा वापस नहीं आया है तो आप आरबीआई में शिकायत कर सकते हैं. आपको आरबीआई के ऑम्बुसड्मैन से कंप्लेंट करनी होती है. आप यहां क्लिक करके अपनने शहर के ऑम्बुसड्मैन की डिटेल जान सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च

Embed widget