एक्सप्लोरर

Crowdstrike Gift: क्राउडस्ट्राइक ने अपने नाराज यूज़र्स को दिया करीब ₹800 का गिफ्ट, जानें पूरी डिटेल

Crowdstrike 10 dollar: क्राउडस्ट्राइक ने अपने यूज़र्स की नाराजगी को कम करने के लिए 10 डॉलर यानी करीब 800 रुपये से ज्यादा का एक गिफ्ट कार्ड दिया है. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.

Crowdstrike: अगर आप टेक्नोलॉजी जगत की ख़बरें पढ़ते हैं तो पिछले कुछ दिनों में आपने क्राउडस्ट्राइक का नाम जरूर सुना होगा. क्राउडस्ट्राइक साइबर सिक्योरिटी की दुनिया में एक बड़ा नाम है. यह पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी टेक्निकल गड़बड़ी के कारण सुर्खियों में चल रहा है. इस कंपनी के एक सॉफ्टवेयर अपडेट में हुई गड़बड़ी का असर पूरी दुनिया के लाखों-करोड़ों कंप्यूटर पर पड़ा. 

क्राउडस्ट्राइक ने यूज़र्स को दिया गिफ्ट

क्राउडस्ट्राइक की इस टेक्निकल गड़बड़ी के कारण दुनियाभर की कई इंडस्ट्री प्रभावित हुई, जिससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ. अब कंपनी ने अपनी इस बड़ी और बेहद गंभीर गलती के लिए माफी मांगी है और क्राउडस्ट्राइक की इस टेक्निकल गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुए यूज़र्स को 10 डॉलर का एक ऊबर ईट्स (Uber Eats) गिफ्ट कार्ड ऑफर किया है. भारतीय रुपयों में क्राउडस्ट्राइक के इस गिफ्ट की वैल्यू करीब 837 (आज की तारीख तक) रुपये है.

क्राउडस्ट्राइक ने अपने इस कदम से प्रभावित हुए यूज़र्स की नाराज़गी को कम करने की कोशिश की है, लेकिन उनके इस कदम ने इस बात को भी साबित कर दिया है कि उन्होंने एक बड़ी गलती की है. हालांकि, दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स का मानना है कि 10 डॉलर का गिफ्ट इस तरह की बड़ी दिक्कत के लिए पर्याप्त मुआवज़ा नहीं है. यूज़र्स का मानना है कि क्राउडस्ट्राइक को इस मसले को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए. उधर, कंपनी ने भी इस टेक्निकल मिस्टेक के कारण हुए वित्तीय नुकसान और प्रॉडक्टिविटी लॉस का हिसाब लगाना शुरू कर दिया है.

साइबर सिक्योरिटी से उठा लोगों का भरोसा

क्राउडस्ट्राइक की इस बड़ी घटना ने साइबर सिक्योरिटी इंडस्ट्री के भरोसे को भी कम किया है. साइबर सिक्योरिटी की इंडस्ट्री में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक क्राउडस्ट्राइक की इस तरह की बड़ी गलती ने पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में ये कंपनियां उनकी डेटा को सुरक्षित रखने के लायक है?

यह भी पढ़ें:

Independence Day Offer 2024: रिचार्ज प्लान महंगा करने के बाद जियो ने दिया शानदार ऑफर, बच जाएंगे पूरे 1000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget