एक्सप्लोरर

Independence Day Offer 2024: रिचार्ज प्लान महंगा करने के बाद जियो ने दिया शानदार ऑफर, बच जाएंगे पूरे 1000 रुपये

Jio Independence Day Offer 2024: जियो ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शानदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूज़र्स 1000 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं.

Jio Offer: रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को कई तरह के शानदार ऑफर्स देता रहता है. हालांकि, हाल ही में जियो ने अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमत में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है. अब इस कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है.

कंपनी ने यह ऑफर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया है. 15 अगस्त के दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. टेलीकॉम सेक्टर की कई कंपनियां इस मौके को सभी देशवासियों के लिए खास बनाने चाहती है. उन्हीं में के एक रिलायंस जियो भी है.

1000 रुपये की मिलेगी छूट

रिलायंस जियो ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने एयरफाइबर सर्विस के यूज़र्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत जियो का एयरफाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने वाले लोग 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं.

दरअसल अगर आप रिलायंस जियो का नया एरयफाइबर कनेक्शन लगवाते हैं तो आपको 1000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टॉलेशन चार्ज देना पड़ता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके कंपनी ने अपने नए यूज़र्स को फ्री में एयरफाइबर कनेक्शन इंस्टॉल करने का ऑफर दिया है. 

हालांकि, इस ऑफर के तहत जियो ने एक कंडीशन भी रखी है. जियो के मुताबिक इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए एयरफाइबर कनेक्शन खरीदने वाले नए ग्राहकों को कम से कम 3 महीने वाला प्लान खरीदना होगा. जियो एयरफाइबर का सबसे सस्ता प्लान 599 रुपये का है.

कुल कितने रुपये खर्च होंगे?

अगर आप इस प्लान का तीन महीने वाला सब्सक्रिप्शन लेंगे तो आपको कुल मिलाकर 2121 रुपये (टैक्स के साथ) खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आप स्वतंत्रता दिवस के ऑफर के बिना यानी आम दिनों में इसी प्लान के साथ नया कनेक्शन लेंगे तो कुल मिलाकर करीब 3100 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे. 

ध्यान रखें कि कंपनी ने इस सीमित ऑफर में सिर्फ इंस्टॉलेशन चार्ज में छूट दी है, मासिक प्लान की कीमत में कंपनी ने कोई छूट नहीं दी है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को 1TB मंथली डेटा, 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल और 13 से  ज्यादा ओटीटी ऐप्स की सुविधाएं मिलेंगी.

भारत में इस वक्त में जियो और एयरटेल ही सिर्फ दो ऐसी कंपनियां हैं, जो एयरफाइबर सर्विस मुहैया कराती है. जियो ने अपने सर्विस को 5000 से ज्यादा शहरों तक फैला दिया है, जबकि एयरटेल भी काफी तेजी से अपने एयरफाइबर सर्विस का विस्तार कर रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभी तक एयरटेल ने किसी ऑफर का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में कंपनी अपने ऑफर्स का ऐलान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 

Oppo Reno 12 की पहली सेल हुई शुरू, जानें किन-किन बैंक कार्ड पर मिल रहा ₹4000 का इंस्टेंट डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio Prime Membership: Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget