एक्सप्लोरर

फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ता ट्रेंड, Samsung और Motorola के बाद Apple की एंट्री

मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है. इस साल कई फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. शाओमी और सैमसंग के अलावा एप्पल भी अपना फोल्डेबल आईफोन लाने की तैयारी में है. जानते हैं इस साल कौन से फोल्डेबल फोन लॉन्च हो सकते हैं.

स्मार्टफोन के दौर में तरह-तरह के फोन लॉन्च हो रहे हैं. लोग सैमसंग, नोकिया और मोटोरोला जैसी कंपनियों के बाद आजकल चाइनीज स्मार्टफोन्स के लिए सबसे ज्यादा क्रेजी हैं. इन कंपनियों के फोन की खासियत ये है कि आपको कम कीमत पर इन फोन में सभी लेटेस्ट फीचर्स मिल जाएंगे. हालांकि इन दिनों स्मार्टफोन कंपनियों के बीच फोल्डेबल फोन को लेकर भी तगड़ा कॉम्पटीशन है. सैमसंग और मोटोरोला के बाद अब एप्पल भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. वहीं फोल्डेबल फोन के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई चाइनीज कंपनियां भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लेकर आ रही हैं. साल 2020 में मोटोरोला और सैमसंग समेत कई कंपनियों ने अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च किए थे. अब 2021 में एप्पल, सैमसंग, शाओमी और वीवो जैसी कंपनियां भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. आइये जानते हैं इस साल कौन से फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं.

Apple का फोल्डेबल फोन- ऐपल जल्द अपना फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है. खबरों की मानें तो एप्पल के इस फोन का डिजाइन काफी सैमसंग के Z Flip के जैसा होगा. फोल्डेबल iPhone का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है. वीडियो के मुताबिक कंपनी इस फोल्डेबल फोन के लिए फॉर्म फैक्टर को अंतिम रूप दे रही है. बात करें इसके फीचर्स की तो Apple के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.3 इंच से 7.6 इंच तक की स्क्रीन हो सकती है, जो OLED पैनल होगा. इस फोन में Stylus सपोर्ट मिल सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन में Ceramic Sheild ग्लास का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे इसे फोल्ड करने में मदद मिलेगी. हालांकि अभी इस फोन के लिए आपको इंतज़ार करना होगा. एप्पल का ये फोल्डेबल फोन 2023 तक लॉन्च हो सकता है.

शाओमी ला रही है 3 फोल्डेबल फोन- चाइनीज कंपनी शाओमी भी अपने 3 स्मार्टफोन इस साल लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इन फोल्डेबल फोन की कीमत काफी कम हो सकती है. इस साल शाओमी अपना आउट-फोल्डिंग, इन-फोल्डिंग और क्लेमशेल डिजाइन वाले फोन लॉन्च करेगी. शाओमी के इस फोन का डिज़ाइन काफी हद तक हुवावे मेट एक्स से मिलता जुलता हो सकता है. हालांकि अभी इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फोन का साइज डिस्प्ले ऑन-फोल्ड होने के बाद 8-इंच तक हो सकता है.

 Samsung के आने वाले फोल्डेबल फोन- फोल्डेबल फोन के मामले में सैमसंग भी आगे है. कंपनी ने 2020 में प्रीमियम सेगमेंट में फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था. इस साल भी सैमसंग नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. सैमसंग के नए फोन का नाम गैलेक्सी Z फोल्ड 3 हो सकता है कंपनी इसे गैलेक्सी Z फोल्ड 2 से छोटे डिस्प्ले में लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि नए फोल्डेबल फोन में 7.55-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. साथ ही फोन का कवर डिस्प्ले 6.21-इंच का हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget