एक्सप्लोरर

दादा या पापा के जमाने की धुंधली फोटो तुरंत चमका देगी ये वेबसाइट, कर के देखो मजा आएगा 

पुरानी से पुरानी फोटो को अब आप नया बना सकते हैं. जानिए कैसे आप पुरानी फोटो को 4K में बदल सकते हैं.

टेक्नोलॉजी ने आज सब कुछ पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बना दिया है. याद करिए वो दिन पहले जब घरों में ब्लैक एंड वाइट टीवी हुआ करते थे. आज उनकी जगह कलर टीवी और पतले एलसीडी और एलईडी टीवी ने ले ली है. जिस तरह पहले ब्लैक एंड वाइट टीवी हुआ करते थे ठीक इसी तरह पुराने कैमरे भी उस वक्त लोकप्रिय थे और उन में कैद की गई फोटो भी लोगों को खूब पसंद आती थी. लेकिन अगर वही फोटो को आज हम देखते हैं तो हमें अजीब लगता है और हम उन्हें सबसे छुपाना चाहते हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त कैमरा इतने अच्छे नहीं थे और वे औसत किस्म के फोटो कैद कर पाते थे. लेकिन आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप अपनी पुरानी से पुरानी फोटो को नई या उसे बेहतर क्वालिटी में तब्दील कर सकते हैं. अगर आपके पास दादा या पापा के जमाने की कोई फोटो उनके एल्बम की रखी हुई है तो आप उस पर ये ट्राई करके देख सकते हैं. इसके लिए आपको पैसा बिल्कुल भी खर्च नहीं करना है. ये एकदम फ्री और आसान तरीका है.

ऐसे बदलेगी फोटो की क्वालिटी

पुरानी फोटो को 4K में बदलने के लिए आपको सर्च इंजन गूगल पर sczhou/codeformer सर्च करना है. इसके बाद आपको एक लिंक दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है और वेबसाइट ओपन हो जाएगी. अब यहां आपको लेफ्ट साइड पर अपनी पुरानी फोटो अपलोड करनी है फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना है. यहां आपको ये ऑप्शन भी मिलता है कि आप फोटो की क्वालिटी को कितना बेहतर और बैकग्राउंड को कितना एनहांस करना चाहते हैं. एक बार सबमिट करने के बाद वेबसाइट की दूसरी तरफ आपको फोटो की बेहतर क्वालिटी नजर आएगी जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

मोबाइल में भी चला सकते हैं वेबसाइट

इस वेबसाइट को आप डेस्कटॉप, लैपटॉप के अलावा मोबाइल में भी एक्सेस कर सकते हैं. इस वेबसाइट से आप अपनी पुरानी फोटो, कोई डॉक्यूमेंट, घर के पेपर आदि को अच्छी क्वालिटी में तब्दील कर सकते हैं.अगर आपको वेबसाइट पर कुछ समझ न आए तो यहां पर आपको उदाहरण और डेमो का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे आप आसानी से देखकर चीजें समझ सकते हैं. ये एक बेहद सरल और आसान वेबसाइट है जिससे आप अपने कामकाज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Samsung के फोल्डेबल फोन, वॉच और कई प्रोडक्ट पर 60% तक की छूट, जल्दी करें सीमित समय के लिए ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget