एक्सप्लोरर

Cloudflare Down : क्लाउडफ्लेयर हुआ डाउन तो ठप पड़ गई दुनिया की कई वेबसाइट

क्लाउडफ्लेर के डाउन होने से Discord, Canva, और Nothing जैसी साइट ठप पड़ गई. इसके बारे में Cloudflare ने ट्वीट करके जानकारी दी है.

Cloudflare Down : 21 जून को Cloudflare अचानक डाउन हो गया क्लाउडफ्लेयर के डाउन होते ही दुनिया की कई वेबसाइट एक साथ ठप पड़ गईं. जानकारी के लिए बता दें Cloudflare एक कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) है. क्लाउडफ्लेयर के ठप होने की वजह से करीब एक घंटे तक Discord, Canva, Streamyard और Nothing जैसी साइट डाउन पड़ी रही. इस आउटेज के बारे में Cloudflare ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है. खैर, अब आउटेज ठीक हो चुका है और सभी वेबसाइट ठीक प्रकार से काम कर रहीं है.

कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) क्या है?

क्लाउडफ्लेर एक कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) है. CDN को कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी कहा जाता है. इसकी नेटवर्क के जरिए हम किसी वेबसाइट से जुड़ते हैं. आमतौर पर यह नेटवर्क कई सर्वर को आपस में कनेक्ट करता है. किसी वेबसाइट की स्पीड भी CDN पर ही निर्भर करती है. CDN का मुख्य काम यूजर के सबसे नजदीकी नेटवर्क से कनेक्ट करके और उसे तेजी से कंटेंट देना होता है.

आउटेज से ये वेबसाइट हो गई थी बंद

क्लाउडफ्लेयर के डाउन होते ही कई वेबसाइट्स पर “500 Internal Server Error” का मैसेज मिलने लगा. आउटेज के बारे में जानकारी देने वाली साइट DownDetector के अनुसार, क्लाउडफ्लेयर के डाउन होने के बाद जो वेबसाइट्स डाउन हुई, उनमें Discord, Zerodha, Shopify, Amazon Web Services, Twitter, Canva और कुछ मोबाइल गेम की वेबसाइट्स शामिल हैं. इस आउटेज में Udemy, Splunk, Quora, Crunchyroll के साथ-साथ WazirX, Coinbase, FTX, Bitfinex और OKX जैसी साइट भी बंद हो गई थी.

पिछले साल भी हुआ था आउटेज

इतिहास को देखा जाए तो, 8 जून 2021 को भी इसी तरह का आउटेज हुआ था. उस दौरान फास्टली (जो की एक CDN है) में ऑउटेज हुआ था और इस आउटेज के कारण स्पॉटिफाई , पिनट्रस्ट्स, ट्विच, रेडिट आदि पर असर हुआ और समाचार पोर्टल जैसे सीएनएन, फाइनेंशियल टाइम्स, द गार्जियन, बीबीसी न्यूयॉर्क टाइम्स, आदि समाचार वेबसाइट्स काफी समय डाउन रहीं थी.

 

Motorola Moto Tab G62 : 9.7 इंच डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 678 के साथ लॉन्च होने वाला है मोटोरोला का धांसू टैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget