एक्सप्लोरर

Jio के तीन सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, पूरे एक महीने की टेंशन होगी खत्म

Reliance Jio Prepaid Plan; रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स कौन-कौन से हैं. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Jio Recharge Plans: इस साल जुलाई के महीने में भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इन तीन कंपनियों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल हैं. इन तीनों कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान्स में बढ़ोतरी की. 

रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ने के बाद बहुत सारे यूज़र्स को आजतक यह ठीक से नहीं पता है कि इन कंपनियों के सबसे सस्ते प्लान कितने रुपयों के हैं. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में जियो के तीन सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में बताते हैं, जो रेट बढ़ने के बाद से अभी तक एक्टिव हैं. इन तीनों प्लान्स की वैधता 28 दिनों की है और तीनों में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

1. ₹189 प्लान

यह प्लान पहले ₹155 का था, लेकिन अब इसकी कीमत ₹189 हो गई है. इस प्लान में मिलने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार है:

  • डेटा: 2GB कुल डेटा
  • वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स
  • SMS: अनलिमिटेड SMS
  • वैधता: 28 दिन

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें कम डेटा की आवश्यकता होती है लेकिन वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उठाना चाहते हैं.

2. ₹249 प्लान

यह प्लान पहले ₹209 का था, लेकिन अब इसकी कीमत ₹249 हो गई है. इस प्लान में मिलने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार है:

  • डेटा: 1GB प्रति दिन
  • वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स
  • SMS: अनलिमिटेड SMS
  • वैधता: 28 दिन

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें डेली करीब 1 जीबी डेटा की जरूरत होती है और वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उठाना चाहते हैं.

3. ₹299 प्लान

यह प्लान पहले ₹239 का था, लेकिन अब इसकी कीमत ₹299 हो गई है. इस प्लान में मिलने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार है:

  • डेटा: 1.5GB प्रति दिन
  • वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स
  • SMS: अनलिमिटेड SMS
  • वैधता: 28 दिन

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें डेली ज्यादा डेटा यानी करीब 1.5 जीबी तक डेटा की जरूरत होती है और वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा उठाना चाहते हैं.

ये तीनों इस वक्त जियो के तीन सबसे कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान्स हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है. लिहाजा, अगर आप अपने फोन के लिए 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता जियो प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपको कम से कम 189 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान तो खरीदना ही होगा. इससे कम कीमत में अब जियो का कोई भी मासिक प्लान नहीं है. हालांकि, इन प्लान्स के साथ आपको जियो सिनेमा, जियो ऐप्स जैसी जियो की कुछ अन्य सर्विसेज़ के बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें:

BGMI 3.4 Update के बाद फ्री में कैसे पाएं UC? फॉलो करें ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget