एक्सप्लोरर

 ChatGPT बदल सकता है दुनिया... Bill Gates ने बताया कैसे

ओपन एआई का चैटबॉट 'चैट जीपीटी' दुनिया को बदल सकता है. ये बात हम नहीं बल्कि बिल गेट्सकह रहे हैं. जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा. 

ChatGPT: ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल कर ली है. इस चैटबॉट ने महज 2 महीने से भी कम में 100 मिलियन का यूजर बेस पार कर लिया है. चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए टेक जॉइंट गूगल ने अपना चैटबॉट Bard बाजार में पेश कर दिया है. बाजार में AI पर खूब चर्चा हो रही है और लोग चैट जीपीटी की क्षमताओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में चैट जीपीटी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ओपन एआई का ये चैटबॉट दुनिया बदल सकता है.

ऐसे बदलेगी दुनिया

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने जर्मन बिजनेस डेली Handelsblatt को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस तरह जब पहली बार इंटरनेट लॉन्च हुआ और उसने सनसनी मचा दी थी, ठीक इसी तरह चैट जीपीटी ने भी बाजार में अपनी छाप छोड़ दी है. उन्होंने कहा कि अभी तक AI टूल केवल पढ़-लिख सकते थे लेकिन अब चैट जीपीटी जैसे AI टूल कंटेंट को समझ रहे हैं और सवालों के जवाब फटाफट लोगों को दे रहे हैं. ये टूल आने वाले समय में नौकरियों को और ज्यादा एफिसिएंट और प्रोडक्टिव बना सकता है. अब इनवॉइस या लेटर लिखने या अन्य कुछ भी कामकाज में ये चैटबॉट लोगों की मदद कर सकता है और इस तरह पूरी दुनिया बदल सकती है. चैट जीपीटी मशीन लर्निंग पर बेस्ड एक AI टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. इसकी सहायता लेकर कामकाज को कम समय में बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

चैट जीपीटी को देख AI की रेस में आए ये टेक दिग्गज

दरअसल, जब से ओपन एआई ने चैट जीपीटी को बाजार में लाइव किया था तब से लगातार ये टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुर्खियों में रहा है. इसे देखकर अन्य टेक दिग्गजों की नींद उड़ गई थी. इस चैटबॉट को देखकर बड़े-बड़े टेक दिग्गज और कई नए स्टार्टअप AI की रेस में शामिल हो रहे हैं. पहले गूगल फिर माइक्रोसॉफ्ट और अब ओपेरा भी इस रेस में जल्द शामिल होने वाला है. ये सभी अपने अपने ब्राउज़र पर चैटबॉट जैसा फीचर ला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नए फोन पर तगड़ी डील, Samsung Galaxy S23 Ultra पर कर सकते हैं 33,000 रुपये की बचत, यहां मिल रहा है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
Diwali Sale Gadgets : घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
Cyber Fraud: हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर
हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर
AI Fashion App: अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप
अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget