एक्सप्लोरर

होमवर्क-असाइनमेंट, UPSC का कठिन सवाल...सबकुछ बता रहा ChatGPT, लेकिन यहां लग गया बैन

दुनियाभर में चैट जीपीटी चर्चा का विषय बना हुआ है. कोई इसे भविष्य के लिहाज से अच्छा मान रहा है तो कोई इसे बुरा बता रहा है. इस बीच अमेरिका के एक शहर ने चैट जीपीटी पर बैन ठोक दिया है.

Chat GPT: अगर आप इंटरनेट की दुनिया से लगातार जुड़े रहते हैं तो आपने हाल फिलहाल में चैट जीपीटी नाम का एक वर्ड कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा. दरअसल, चैट जीपीटी एक एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड चैट बॉट है जो आपके किसी भी सवाल का जवाब सेकेंड्स में दे देता है. चैट जीपीटी को दिग्गज टेक कंपनी गूगल के लिए खतरा माना गया और इसी के चलते कंपनी ने इसे रेड अलर्ट घोषित कर दिया.

चैट जीपीटी AI चैट बॉंट को हाल ही में लाइव किया गया और जिस तरह इसे यूजर्स का रिस्पांस मिला ये देखने लायक था. सरल भाषा में बस आप इतना समझ लीजिए कि ये चैट बॉट आपके हर सवाल का जवाब आपको गूगल से भी जल्दी और सरल भाषा में दे सकता है. पूरी दुनिया में जहां एक ओर चैट जीपीटी इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं इस बीच अमेरिका के एक शहर इसपर बैन ठोक दिया है. आइए जानते हैं आखिर वजह क्या है.

अमेरिका के इस शहर ने ठोका बैन 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड चैट बॉट पर न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन द्वारा बैन ठोक दिया गया है.  विभाग ने चैट बोर्ड को स्टूडेंट और शिक्षक के लिए तुरंत प्रभाव से ब्लॉक कर दिया है. दरअसल, विभाग के एजुकेशन बोर्ड का मानना है कि चैट बॉट बच्चों के भविष्य और शिक्षकों के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि यह हर सवाल का जवाब फटाफट दे रहा है जिससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. विभाग का कहना है कि ये बच्चों के क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को बिल्ड करने से रोकता है जो भविष्य के लिहाज से बच्चों के लिए जरूरी है. दरअसल, काफी हद तक ये बात सच भी है क्योंकि इस चैट बॉट पर आप सेकंड में हर सवाल का जवाब जान सकते हैं.

उदाहरण के लिए हम अगर आपको बताएं-

 अगर आप एक ब्लॉगर हैं जो अपनी वेबसाइट पर डेली ब्लॉग लिखता है तो यदि आप चैट बॉट से एक SEO फ्रेंडली ब्लॉग लिखने के लिए कहेंगे तो ये मिनटों में आपको ब्लॉग लिखकर दे देगा. अगर आप यूपीएससी का कोई सवाल इससे पूछेंगे तो ये भी सेकंड्स में आपको पता लग जाएगा. ये चैट बॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड है जिस पर सभी जानकारी अलग-अलग भाषाओं में मौजूद हैं. हालांकि चैट जीपीटी की कुछ कमियां भी है जो समय के साथ सुधर सकती है. लेकिन फिलहाल ये दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस कंपनी ने बनाया है चैट जीपीटी

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने तैयार किया है. ओपन एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 2015 में एलन मस्क और सेम ऑल्टमैन ने मिलकर की थी. लेकिन बाद में एलन मस्क इस कंपनी से अलग हो गए. चैट जीपीटी को पिछले साल नवंबर में लांच किया गया था और 1 हफ्ते के भीतर इस पर एक मिलियन का ट्रैफिक देखा गया.  इतना बड़ा ट्रैफिक लाने में गूगल, इंस्टाग्राम, टि्वटर, फेसबुक, नेटफ्लिक्स आदि को महीनों का समय लग गया था. इसलिए ये फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर! OpenAI के ChatGPT पर सवाल पूछने के बाद जो भी जवाब/प्रतिक्रिया आई हैं, हमने उनका खबर में हूबहू प्रयोग किया है. हम ChatGPT द्वारा दिए गए जबावों या उनके प्रभावों के लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं.

 

यह भी पढ़ें: CES 2023: अब 3D में काम करने के लिए नहीं होगी 3D चश्में की जरूरत... इस लैपटॉप में मिल रही Glasses-free 3D डिस्प्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget