एक्सप्लोरर

Mobile Safety Tips : भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो फट सकता है आपका फोन, इन बातों का रखें ध्यान

Mobile Safety Tips : कई बार आपने फोन की बैटरी फटने की खबर सुनी होगी. फोन की बैटरी फटने के कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन वजहों से फटती है फोन की बैटरी और कैसे रह सकते हैं सेफ.

Mobile Safety Tips : कई बार आपने फोन की बैटरी फटने की खबर सुनी होगी. पिछले कुछ दिनों में OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की बैटरी फटने से यूजर को नुकसान पहुंचने की भी खबर आई. इस मॉडल में बैटरी फटने के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस मामले में और पिछले के भी अधिकतर मामलों में मोबाइल कंपनियां बैटरी फटने में यूजर्स की ही गलती बताती है. फोन की बैटरी फटने के कई कारण हो सकते हैं. इसमें एक है कंपनी द्वारा ठीक से क्वॉलिटी टेस्ट न करना, लेकिन यह कुछ मामलों में ही होता है. अधिकतर केस में उपयोगकर्ता द्वारा की गई गलतियां ही हादसे के लिए जिम्मेदार होती हैं. आइए हम आपको बताते हैं किन वजहों से फटती है बैटरी और कैसे रह सकते हैं सेफ.

1. जरूरत से ज्यादा चार्च करना या रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना

कई लोग फोन को चार्ज पर लगाकर घंटों छोड़ देते हैं. कई लोग रात को सोते वक्त मोबाइल को चार्ज पर लगाते हैं और सुबह हटाते हैं. ये दोनों ही स्थितियां खतरनाक हो सकती हैं. ओवरचार्जिंग से फोन में ओवरहीटिंग और शॉर्टसर्किट होने का खतरा रहता है. इससे मोबाइल ब्लास्ट हो सकता है.

2. दूसरे या लोकल चार्जर का इस्तेमाल

अगर आप फोन को लोकल या फिर दूसरे चार्ज करते हैं तो इस आदत को बदल डालिए. फोन के फटने का यह बड़ा कारण है. मोबाइल कंपनियां लगातार इसे लेकर चेतावनी देती रहती हैं. दरअसल थर्ड पार्टी चार्जर्स में मोबाइल के लिए आवश्यक स्पेस की कमी होती है. ऐसे में ये फोन को चार्जिंग के दौरान गर्म कर देते हैं. इसके अलावा ये मोबाइल के इंटरनल कंपोनेंट्स को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इससे फोन के फटने का खतरा रहता है.

3. बैटरी का डैमेज होना

एक्सपर्ट के अनुसार, फोन की बैटरी फटने का ये भी एक कारण है. कई बार हमारा फोन गिरता है तो इससे बैटरी खराब हो जाती है. इससे मोबाइल में शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग जैसी समस्या आने लगती है. इसके अलावा बैटरी फूलने भी लगती है. कुछ समय बाद वह फट सकती है. इसलिए फोन के बैक पर ध्यान दें.

4. प्रोसेसर का ओवरलोड होना

फोन में मल्टी टास्किंग और ज्यादा गेम खेलने से प्रोसेसर ओवरलोड होकर मोबाइल को गर्म कर देता है. इसके बाद मोबाइल के फटने का खतरा बढ़ जाता है. आपके लिए जरूरी है कि बीच-बीच में मोबाइल का टेंपरेचर चेक करते रहें. ओवरहीट होने पर कुछ देर के लिए ऐप यूज न करें.

5. बैटरी पानी या धूप के संपर्क में आने पर

अगर आपके फोन की बैटरी धूप या पानी के संपर्क में सीधे आ जाए तो इससे भी उसके फटने का खतरा रहता है. दरअसल ज्यादा हीट होने पर सेल्स अनस्टेबल हो जाती है और फिर ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे गैसों का उत्पादन कर सकती है. इससे बैटरी फूलकर फट सकती है. पानी के संपर्क में भी आने से बैटरी फूल जाती है और यह उसके फटने का कारण होता है.

ये भी पढ़ें

Instagram New Feature : अब इंस्टाग्राम आपसे कहेगा - मिलते हैं एक ब्रेक के बाद, कंपनी कर रही Take a Break फीचर की टेस्टिंग

WhatsApp New Features: अब किसी खास कॉन्टैक्ट से भी छिपा सकेंगे Last Seen, जुड़ेंगे कई और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget