एक्सप्लोरर

Instagram New Feature : अब इंस्टाग्राम आपसे कहेगा - मिलते हैं एक ब्रेक के बाद, कंपनी कर रही Take a Break फीचर की टेस्टिंग

Instagram New Feature : Instagram ने Take a Break फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसकी वर्किंग को चेक करने के लिए कंपनी आने वाले दिनों में इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी कर सकती है.

Instagram New Feature : अगर आप इंस्टाग्राम (Instagram) पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, तो यह खबर आपको राहत देने वाली है. दरअसल इंटाग्राम ने Take a Break फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसकी वर्किंग को चेक करने के लिए कंपनी आने वाले दिनों में इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी कर सकती है. वहां इसके सफल परीक्षण के बाद इसे दिसंबर में सबके लिए जारी किया जा सकता है. इस खबर से समझिए कि आखिर क्या है ये फीचर और कैसे करेगा काम.

क्या है ये फीचर और कैसे करेगा काम

इस फीचर के तहत इंस्टाग्राम यूजर एक निश्चित समय बिताने के बाद कुछ समय के लिए इससे ब्रेक ले सकते हैं. कंपनी के हेड एडम मोसेरी ने इस फीचर को लेकर एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने इसे लेकर कई बातें बताईं हैं. उनके अनुसार इस नए फीचर के तहत तीन टाइम स्लॉट को रखा गया है. इसमें 10 मिनट, 20 मिनट और 30 मिनट शामिल है. आप अगर सेटिंग में जाकर इनमें से किसी टाइम स्लॉट को चुनते हैं तो इतने समय तक इंस्टाग्राम यूज करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन आएगा जिसमें ब्रेक लेने के लिए कहा जाएगा. आप इसके बाद यस करके ब्रेक ले सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह फीचर डिफॉल्ट नहीं आएगा. इसे लोगों को सेट करना होगा. अगर कोई यूजर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो उसे ऑफ का ऑप्शन चुनना होगा. मोसेरी ने बताया कि यूजर्स को बेहतर यूजिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इस फीचर पर बड़े स्तर पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को इस ऐप पर कई और फीचर्स मिलेंगे.

इसलिए पड़ी जरूरत

इस सोशल मीडिया पर आजकल यूथ काफी समय बिता रहे हैं. इसे लेकर कंपनी की लगातार काफी आलोचना हो रही है. अमेरिका में इसे लेकर कंपनी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहां कई लोग इसके विरोध में उतर आए हैं. उनका कहना है कि इंस्टाग्राम की वजह से कई युवा कई तरह से बेकार हो गए हैं. इन सबको देखते हुए यह नया फीचर कंपनी के लिए काफी कारगर होगा.

ये भी पढ़ें

Discount on MacBook Air: सिर्फ 69900 रुपये में मिल रहा है Apple का यह धांसू लैपटॉप, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

WhatsApp New Features: अब किसी खास कॉन्टैक्ट से भी छिपा सकेंगे Last Seen, जुड़ेंगे कई और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget