एक्सप्लोरर

Microsoft के यूज़र हो जाएं सावधान, सरकार ने किया अलर्ट, जल्दी से जल्दी कर लें यह काम

सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स में उच्च जोखिम वाली सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. सरकार के अनुसार ये सुरक्षा खामियां माइक्रोसॉफ्ट के कई अहम प्रोडक्ट्स को प्रभावित कर सकती हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के यूज़र्स के लिए बड़ी खबर है. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स में उच्च जोखिम वाली सुरक्षा खामी (security threat) है. सरकार द्वारा चेतावनी को "High Severity" श्रेणी में रखा गया है. CERT-In के अनुसार ये सुरक्षा खामियां माइक्रोसॉफ्ट के कई अहम प्रोडक्ट्स को प्रभावित कर सकती हैं.

ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं प्रभावित

प्रभावित होने वाले प्रोडक्ट्स में Windows, Microsoft Office, SQL Server, Azure Services, Microsoft Edge, Xbox Gaming Services, Microsoft 365 Apps, Office Online Server और AutoUpdate for Mac तक शामिल हैं.

सरकार ने दी यह सलाह

इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर सिस्टम का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं, एडमिन जैसे अधिकार पा सकते हैं, नकली हमले कर सकते हैं, खतरनाक कोड चला सकते हैं और यहां तक कि सिस्टम को ठप कर सकते हैं. इस स्थिति को देखते हुए CERT-In ने सभी यूज़र्स और आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स को सलाह दी है कि वे बिना देरी किए अपने सिस्टम को अपडेट करें.

WhatsApp के लिए भी आई थी ऐसी वॉर्निंग

बीते सप्ताह CERT-In ने WhatsApp यूजर्स के लिए भी ऐसी वॉर्निंग जारी की थी. इसमें कहा गया था कि व्हाट्सऐप के लिंक्ड डिवाइसेस में सिंक्रोनाइज्ड मैसेजेज की सही तरीके से हैंडलिंग न होने के कारण यह खामी आई है. इसका फायदा उठाकर रिमोट अटैकर किसी डिवाइस पर मलेशियस रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. इससे यूजर को पता चले बिना ही उसकी प्राइवेट चैट्स और कॉन्फिडेंशियल जानकारी अटैकर के पास पहुंच जाएगी. इसका विशेष असर WhatsApp के iOS 2.25.21.73 से पुराने वर्जन, WhatsApp Business के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन और WhatsApp for Mac के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन पर होगा. व्हाट्सऐप के इन वर्जन पर हैकिंग का सबसे ज्यादा खतरा है। एजेंसी की तरफ से इन्हें तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई थी.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 vs iPhone Air vs iPhone 17 Pro: आपके लिए कौन-सा नया मॉडल सही रहेगा? यहां जानिये सारे जरूरी फीचर्स

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget