एक्सप्लोरर

4 करोड़ सब्सक्राइबर, अरबों व्यूज... लेकिन कितनी है CarryMinati की नेट वर्थ?

CarryMinati YouTube Earnings: कैरी मिनाटी ने यूट्यूब पर नाम और शोहरत दोनों कमाई है. उनका कंटेंट, मजेदार अंदाज और बोलने की स्टाइल ने उन्हें आज की जनरेशन का हीरो बना दिया है.

यूट्यूब की दुनिया में अगर किसी भारतीय यूट्यूबर का नाम सबसे पहले लिया जाता है तो वो है कैरी मिनाटी, यानी अजय नागर. फरीदाबाद के इस लड़के ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं. अपने 10 साल की उम्र से वीडियो बनाने की शुरुआत करने वाले अजय नाग आज भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक हैं और लोग उन्हें कैरी मिनाटी के नाम से जानते हैं.

कैरी मिनाटी का यूट्यूब चैनल 2014 से एक्टिव है और अब उनके सब्सक्राइबर की संख्या 44.9 मिलियन (यानी करीब 4.5 करोड़) के पार पहुंच चुकी है.  उनके वीडियो को अब तक 4 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कितनी है कैरी की कुल कमाई?

यूट्यूबर डॉट मी नाम की एक रिपोर्ट के अनुसार CarryMinati की कुल संपत्ति लगभग 13 करोड़ रुपये से 78 करोड़ रुपये (USD $1.56M - $9.39M) के बीच अनुमानित है. हाल ही में उनकी कमाई 4.1 लाख (पिछले 7 दिनों में), 8.2 लाख (पिछले 30 दिनों में), और 39.6 लाख (पिछले 90 दिनों में) के आसपास रही है. 

वहीं मासिक आय की बात करें तो जनवरी 2025 में उन्होंने लगभग 8.35 लाख, फरवरी में 8.27 लाख, मार्च में 7.73 लाख और अप्रैल में 7.88 लाख की कमाई की है. 

ये आंकड़े यूट्यूब से होने वाली आमदनी को देखकर लगाए गए हैं, जिसमें ब्रांड डील्स, प्रमोशन और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से होने वाली इनकम शामिल नहीं है.

घर और लाइफस्टाइल
कैरी मिनाटी का रहन-सहन आज की यंग जनरेशन के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं है. उन्होंने फरीदाबाद में एक शानदार घर लिया हुआ है, जिसे उन्होंने अपने हिसाब से डिजाइन करवाया है. उनके घर में म्यूजिक स्टूडियो से लेकर हाईटेक वीडियो एडिटिंग सेटअप तक मौजूद है, जहां से वो अपनी सभी वीडियो तैयार करते हैं.

लग्जरी गाड़ियों का भी है शौक
कैरी को लग्जरी कारों का काफी शौक है. हालांकि उन्होंने ज्यादा गाड़ियों की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उनकी कुछ वीडियो और इंस्टाग्राम पोस्ट्स में महंगी गाड़ियों की झलक देखने को मिलती है. फैंस अक्सर उनकी लाइफस्टाइल को देखकर अंदाजा लगाते हैं कि उनके पास करोड़ों की कारें हैं.

कैरी मिनाटी ने यूट्यूब पर नाम और शोहरत दोनों कमाई है. उनका कंटेंट, मजेदार अंदाज और बोलने की स्टाइल ने उन्हें आज की जनरेशन का हीरो बना दिया है. आलीशान घर, महंगी कारें और करोड़ों की नेट वर्थ ये सब अजय नागर ने अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से हासिल किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget