एक्सप्लोरर

क्या वाकई 2035 तक AI खत्म कर सकता है iPhone? जानिए Apple के टॉप अधिकारी Eddy Cue ने क्यों कहा ऐसा

Apple कंपनी के टॉप अधिकारी iPod का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे एक समय का सबसे पॉपुलर डिवाइस हमने बंद कर दिया था. अब वही हाल iPhone का भी हो सकता है.

क्या आने वाले दस सालों में iPhone भी इतिहास बन जाएगा? Apple के बड़े अधिकारी Eddy Cue ने कुछ ऐसा ही संकेत दिया है, जिससे टेक की दुनिया में हलचल मच गई है.

Google के खिलाफ अमेरिका में चल रहे एंटीट्रस्ट केस में गवाही देते हुए Cue ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि हो सकता है, 2035 तक iPhone की जरूरत ही ना पड़े. 

उन्होंने इसे एक बड़ा 'टेक्नोलॉजिकल शिफ्ट' बताया और कहा, 'हम तेल या टूथपेस्ट नहीं बनाते, जो हमेशा चलेंगे. हो सकता है एक दिन iPhone की जरूरत ही ना रहे.'

AI बना सकता है iPhone को पुराना

Cue ने iPod का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे एक समय का सबसे पॉपुलर डिवाइस हमने बंद कर दिया था. अब वही हाल iPhone का भी हो सकता है. उन्होंने माना कि iPhone Apple की सबसे बड़ी कमाई का जरिया है, लेकिन AI जैसी नई तकनीकें गेम बदल सकती हैं.

AI से कंपनियों की हालत बदल सकती है

Cue ने कहा कि AI से बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां भी पीछे छूट सकती हैं. उन्होंने बताया कि जब वो सिलिकॉन वैली आए थे, तब की टॉप कंपनियां, जैसे HP और Sun Microsystems आज या तो खत्म हो गई हैं या बहुत छोटी हो चुकी हैं.

Google की सर्च बादशाहत को खतरा

Apple और Google के बीच हर साल होने वाली $20 बिलियन (लगभग ₹1.66 लाख करोड़) की डील को लेकर Cue ने कहा कि फिलहाल Google सबसे बेहतर सर्च इंजन है, लेकिन AI से चलने वाले नए टूल्स भविष्य में इसे टक्कर दे सकते हैं. हालांकि अभी ये टूल्स उतने सक्षम नहीं हैं.

उन्होंने माना कि Microsoft Bing और DuckDuckGo जैसी कंपनियां Google का मुकाबला नहीं कर पा रहीं, लेकिन AI से लैस नई कंपनियां अलग सोच के साथ आ रही हैं और वही असली चुनौती बन सकती हैं.

Safari में कम हो रहा सर्च ट्रैफिक

Cue ने बताया कि हाल ही में Safari ब्राउजर पर सर्च करने वालों की संख्या में कमी आई है, क्योंकि लोग अब AI चैटबॉट्स से सीधे सवाल पूछ रहे हैं. यह पहली बार है जब ऐसा हुआ है.

Apple को हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर Google के साथ डील खत्म होती है, तो Apple को बड़ा फाइनेंशियल झटका लग सकता है. Cue ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि कानून Google को दोषी ठहरा रहा है, लेकिन नुकसान Apple को हो सकता है. उन्होंने कहा कि बिना डील के भी लोग शायद Google को ही चुनेंगे क्योंकि वही अभी सबसे अच्छा विकल्प है.

AI अब सिर्फ भविष्य की बात नहीं रहा, ये आज की हकीकत बनता जा रहा है. अगर AI इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा, तो 2035 तक हम सब ऐसी दुनिया में रह सकते हैं जहां iPhone जैसे डिवाइस की जरूरत ही ना रह जाए. Eddy Cue की गवाही ने ये साफ कर दिया है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में कोई भी हमेशा के लिए नहीं होता और AI आने वाले कल को पूरी तरह बदल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget