एक्सप्लोरर

दिवाली पर घर लाएं नया स्मार्ट टीवी, 20 हजार में मिलेगा 43 इंच का बड़ा टीवी

इस दिवाली पर आप अपना पुराना टीवी बदल कर नया शानदार स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं. मार्केट में सिर्फ 20 हजार या उससे कम कीमत पर 43 इंच के कई बड़े स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे. आइये जानते हैं 43 इंच वाले टॉप 5 स्मार्ट टीवी के बारे में.

दिवाली आने से पहले लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. अपने घर से पुरानी चीजों को हटाकर नई चीजों से घर को सजाते हैं. ऐसे में अगर आपको भी अपने पुराने टीवी से बोरियत होने लगी है और इस दिवाली एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्केट में आपको काफी कम बजट में भी शानदार टीवी मिल जाएंगे. आपको 20 हजार से भी कम में 43 इंच के स्मार्ट टीवी मिल जायेंगे. खास बात ये कि इन स्मार्ट टीवी में एचडी स्क्रीन, थियेटर जैसे साउंड इफेक्ट, गेमिंग, गूगल अस्सिटेंट और स्ट्रीमिंग चैनल्स भी डाउनलोड करने का ऑप्शन है. तो चलिये आपको बताते हैं 43 इंच में टॉप फाइव स्मार्ट टीवी जिनकी कीमत 20 हजार से भी कम है.

1-थॉमसन की 43TH0099 टीवी

स्मार्ट टीवी में थॉमसन ब्रैड ऑफर कर रहा है 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इसकी कीमत है बस 18000 रुपये. थॉमसन का 43TH0099 टीवी मॉडल आपको ऑनलाइन और स्टोर दोनों में मिल जायेगा. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार जैसे एप का सपोर्ट मिल जायेगा. इसमें एंड्रोयड बेस ऑपरेटिंग सिस्टम है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी ( 1920x1080 पिक्सल) है. टीवी में 20 वाट के साउंड स्पीकर हैं. टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं और दो यूएसबी पोर्ट जिनसे सेट टॉप बॉक्स के अलावा दूसरे डिवाइस भी कनेक्ट हो सकते हैं.

2-कोडक की 43FHDXPRO टीवी

कोडक ब्रांड में भी आपको सिर्फ 19 हजार रुपये में 43 इंच की स्मार्ट टीवी मिल जायेगी. इस टीवी के फीचर्स भी लगभग थॉमसन ब्रांड के टीवी जैसे हैं. इसमें सभी स्ट्रीमिंग सर्विस वाले एप जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी जैसे एप डाउनलोड कर सकते हैं.टीवी में वाईफाई से कनेक्ट करने का ऑप्शन है, इसके अलावा यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी है और 20 वाट का साउंड आउटपुट है. पिक्चर और अच्छी साउंड क्वालिटी की वजह से इसमें फिल्म, क्रिकेट, वेब सीरीज और गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियेंस आता है.

3-माइक्रोमैक्स के स्मार्ट टीवी

फोन के अलावा स्मार्ट टीवी में भी इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अच्छे टीवी निकाले हुऐ हैं. करीब 19 हजार के बजट में आपको माइक्रोमैक्स के 43 इंच में दो-तीन अच्छे टीवी मॉडल मिल जायेंगे. इन मॉडल के नाम हैं 43Z7550FHD, 43A9181FHD और 43GR550FHD. ये सभी मॉडल फुल एचडी हैं. एसआरएस साउंड टेक्नॉलोजी के साथ 20 वाट के साउंड स्पीकर हैं. एचडीएमआई और यूएसबी केबल का सपोर्ट है. थियेटर जैसे फील के लिये इसमें एविया टेक्नॉलोजी ( ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट आर्किटेक्चर) दी गयी है. साथ ही इस स्मार्ट टीवी में लो पावर कंजप्शन है.

4-सैनसुई का JSK43LSFHD मॉडल

सैनसुई कंपनी ने भी करीब 20 हजार में JSK43LSFHD मॉडल का 43 इंच का टीवी मार्केट में उतार रखा है. इस टीवी में स्मार्ट टीवी वाले सारे फीचर्स है. टीवी में सभी स्ट्रीमिंग सर्विस एप डाउनलोड किये जा सकते हैं. फुल एचडी स्क्रीन है और साउंड स्पीकर 20 वाट के है. थियेटर जैसे ऑडियो के लिये इसमें डॉलबी साउंड सिस्टम दिया है. आप अपने स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और फोन का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं. साथ ही इस स्मार्ट टीवी में यूएसबी  और एचडीएमआई पोर्ट भी हैं.

5-आईफाल्कल का 43F2A टीवी

20 हजार रुपये की कीमत में आपको आईफाल्कल कंपनी का 43 इंच का टीवी मिल जायेगा. ये टीवी भी स्मार्ट फीचर्स से लैस है. एंड्रोयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसमें सभी एंटरटेनमेंट वाले एप डाउनलोड कर सकते हैं. एचडी रिजोल्यूशन के साथ 20 वाट के साउंड स्पीकर हैं और इसमें थियेटर जैसे साउंड के लिये डॉलबी ऑडियो है. टीवी में गूगल अस्सिटेंट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple यूजर्स की मौज! अब इस नए डिस्प्ले के साथ आएगा नया iPad Mini, जानें पूरी जानकारी
Apple यूजर्स की मौज! अब इस नए डिस्प्ले के साथ आएगा नया iPad Mini, जानें पूरी जानकारी
क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget