BSNL का तगड़ा ऑफर, रिचार्ज के साथ एक्सीडेंटल बीमा और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस
मंहगे रिचार्ज प्लान्स को करें बाय-बाय अब BSNL रिचार्ज के साथ काॅलिंग और डेटा ही नहीं बल्कि बीमा भी मिलेगा. जान लीजिए आखिर कौन सा है यह प्लान. जिसमें मिलेंगे इतने सारे फायदे.

कोई बच्चा हो बड़ा हो या बुजुर्ग फोन आजकल सबके लिए जरूरी बन गया है. फोन चलाने के लिए सिम की दरकार होती है और सिम में काॅल और इंटनेट के लिए रिचार्ज की जरूरत होती है. देश में इतनी टेलीकाॅम कंपनियां होने के चलते रिचार्ज में सब कुछ न कुछ ऑफर्स देते हैं जिससे लोग उन्ही की सिम खरीदें.
पिछले कुछ समय से देखें तो प्राइवेट कंपनियों के टैरिफ मंहगे हुए है लेकिन इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही शानदार ऑफर का ऐलान कर दिया है कंपनी ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री इंश्योरेंस देने का ऐलान किया है. जिससे आम आदमी को कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिल सके.
आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी और हादसों का खतरा बहुत बढ़ गया है. ऐसे में इस नई ऑफक के तहत ग्राहकों को बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए सीधे बीमा का फायदा मिल रहा है. जो उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगा जो महंगे बीमा प्रीमियम नहीं भर पाते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि BSNL के किन रिचार्ज प्लान्स में यह शानदार सुविधा मिल रही है और इसके क्या नियम हैं.
202 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे
अगर आप कम बजट में महीने भर की वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहते हैं. तो BSNL का 202 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की होती है. जिसमें आपको कुल 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है.
लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ आपको ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से फ्री बीमा कवर भी मिलता है. रिचार्ज पूरा होने के चौबीस घंटे के भीतर यह बीमा अपने आप एक्टिव हो जाता है और प्लान की वैलिडिटी तक चालू रहता है. इसमें ग्राहकों को एक लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और दस हजार रुपये तक का साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन दिया जाता है.

2449 रुपये वाले सालभर के प्लान में बेनिफिट्स
जो लोग बार-बार रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं. उनके लिए BSNL का 2449 रुपये वाला Annual Plan एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह लंबा चलने वाला प्लान पूरे 365 दिनों यानी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग की कोई टेंशन नहीं रहती क्योंकि सभी कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस रोज इस्तेमाल करने के लिए मिलते हैं.
सालभर वाले इस बड़े पैक के साथ भी कंपनी ने फ्री इंश्योरेंस का फायदा जोड़ा है यानी पूरे साल के लिए कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को सुरक्षा का मजबूत कवच मिल जाता है. बार-बार पैसे खर्च किए बिना एक ही बार में सालभर की छुट्टी हो जाती है.
यह भी पढ़ें: फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम
एक्सीडेंटल कवर और साइबर फ्रॉड सेफ्टी
BSNL ने सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ मिलकर इस खास ऑफर को पेश किया है. जो देश के आम नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस योजना के तहत मिलने वाले एक्सीडेंटल डेथ कवर में सड़क दुर्घटना, बिजली गिरने, पानी में डूबने या सांप काटने जैसे हादसों से होने वाली मौत पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है. बशर्ते घटना की जानकारी तय समय के भीतर दी जाए.
इसके अलावा ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और डिजिटल फ्रॉड से बैंक खाते से पैसे उड़ जाने पर दस हजार रुपये तक का साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन भी दिया जाता है. बस इसके लिए जरूरी है कि आपका BSNL नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में क्लेम मिलने में कोई दिक्कत न आए. यह पहल उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और जिनके पास आमतौर पर कोई पर्सनल बीमा नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें






















