एक्सप्लोरर

कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया

कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में NDA को बड़ी सफलता हासिल हुई है. जहां BJP को 4 में से 3 सीटों पर और साथी JD(S) को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है.

कर्नाटक विधान परिषद में BJP के लिए बड़ी जीत हुई है. जहां BJP ने 4 विधान परिषद सीटों में से 3 जीती हैं, साथ ही BJP की सहयोगी JD(S) ने 1 सीट जीती है. इसके साथ NDA ने कर्नाटक में इस विधान परिषद चुनाव में पूरी तरह कब्जा किया है. सत्ताधारी कांग्रेस को खाता खोलना भी नसीब नहीं हो सका. 

23 अक्टूबर को कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव हुए थे, जिसके लिए गिनती आज (28 अक्टूबर 2026) को पूरी हुई. इस विधान परिषद चुनाव में BJP को बड़ी जीत हासिल हुई है. कर्नाटक में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं.

विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को 4 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें दक्षिण-पूर्व ग्रेजुएट्स (स्नातक), पश्चिम ग्रेजुएट्स, उत्तर-पूर्व टीचर्स(शिक्षक) और बेंगलुरू शिक्षक की सीटों पर चुनाव हुए थे. BJP को दक्षिण-पूर्व ग्रेजुएट्स (स्नातक), पश्चिम ग्रेजुएट्स, उत्तर-पूर्व टीचर्स(शिक्षक) सीटों पर जीत हासिल हुई. JD(S) को  बेंगलुरू शिक्षक की सीट पर पहले ही जीत मिली.

BJP को तीन सीटें

BJP के लिए उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे एमएलसी शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को झटका दिया है. यह इस सीट पर नमोशी की पांचवीं जीत थी, इस सीट के क्षेत्र में कलबुर्गी भी आता है, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रभाव वाला क्षेत्र है.

दक्षिण-पूर्व ग्रेजुएट्स सीट पर BJP के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को मात दी है. इसके साथ पश्चिम ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से BJP के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को धूल चटाई है.

BJP के नेतृत्व वाले NDA में शामिल JD(S) के ए.पी. रंगनाथ ने बेंगलुरु टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी में जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा MLC पुट्टन्ना को 908 वोटों के अंतर से हरा दिया. पुट्टन्ना यहां फिर से चुनाव लड़ रहे थे.

JD(S) को बेंगलुरू में मिली सफलता

कर्नाटक में सत्ताधीश कांग्रेस को इस चुनाव में झटका लगा है. जहां 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई थी. कर्नाटक कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य माना जा रहा है. ऐसे समय में यह हार कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है.

कांग्रेस के लिए झटका

यह चुनाव एक तरह सभी दलों के लिए परीक्षा भी था. जिससे यह पता चलना था कि कर्नाटक में BJP और JD(S) एक-दूसरे के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिला पाते हैं कि नहीं. MLC चुनाव के नतीजों से कांग्रेस सरकार की स्थिरता पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन विपक्षी गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन से उन्हें 2023 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार पर हमला करने के लिए एक नई ताकत मिलेगी.

75 सदस्यों वाली विधान परिषद में कांग्रेस के 38 सदस्य हैं, BJP के 24, JD(S) के 6, एक निर्दलीय सदस्य और एक सभापति हैं. सरकार द्वारा नामित किए जाने वाले सदस्यों के लिए आरक्षित 5 सीटें अभी भी खाली हैं. 

धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget