एक्सप्लोरर

BSNL 5G Launch Date: बीएसएनएल 5G सर्विस शुरू होने पर आया बड़ा अपडेट, लॉन्च डेट का हो गया खुलासा!

BSNL 5G: द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL संक्रांति 2025 तक अपनी 5G सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल कंपनी कुछ बेसिक चीजों पर काम कर रही है.

BSNL 5G Service: जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4जी और 5जी सर्विस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. BSNL ने आधिकारिक तौर पर अपनी 5G सर्विसेज के रोलआउट की पुष्टि कर दी है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, BSNL का 5G रोलआउट संभवतः 2025 में शुरू होगा. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि BSNL ने 3.6 GHz और 700 MHz फ्रीक्वेंसी बैंड पर अपने 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) और कोर नेटवर्क के परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. जल्द ही भारत में  5G सेवाएं शुरू कर दिए जाएंगे. 

कब शुरू होगी BSNL 5G सेवा?

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के आंध्र प्रदेश के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, एल.श्रीनु ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि BSNL संक्रांति 2025 तक अपनी 5G सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल कंपनी कुछ बेसिक चीजों पर काम कर रही है. जैसे टावरों और अन्य आवश्यक उपकरणों को अपग्रेड करना, जिससे 5G का रोल आउट जल्द से जल्द किया जा सके.

BSNL का मिशन 2025

फिलहाल बीएसएनएल देशभर में 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहा है, जिन्हें साल 2025 तक 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा. BSNL का लक्ष्य 2025 के मध्य तक 100,000 साइट्स को इंस्टॉल करना है. इसमें अब तक 39,000 साइट्स की स्थापना की जा चुकी है. BSNL देश का पहला ऐसा ऑपरेटर होगा जो स्वदेशी 4G और 5G दोनों को लागू करेगा.  बीएसएनएल की ये सर्विस फिलहाल टेस्टिंग पीरियड से गुजर रही है.

700 MHz प्रीमियम बैंड का महत्व

Reliance Jio के साथ BSNL ही एकमात्र टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 700 MHz प्रीमियम बैंड का एक्सेस है. यह बैंड बेहतर कवरेज प्रदान करता है, जबकि Airtel और Vodafone Idea ने इसे अधिक लागत के कारण अपनाने का निर्णय नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें-

TRAI New Rule: इस डेट से बदल रहे हैं कॉलिंग के ये नियम, Jio, एयरटेल, Vi और BSNL यूजर्स दें ध्यान!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget