एक्सप्लोरर

रिसर्चर को मिली बड़ी सफलता, दिमाग में लगी चिप से लकवाग्रस्त व्यक्ति ने उड़ाया वर्चुअल ड्रोन, सब हैरान!

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर पिछले कुछ सालों से काफी काम हो रहा है. इसमें व्यक्ति के दिमाग में एक चिप लगाई जाती है. अब इस दिशा में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

टेक्नोलॉजी लगातार लोगों के जीवन को बेहतर बनाते जा रही है. अब एक ताजा मामले में टेक्नोलॉजी की मदद से एक लकवाग्रस्त व्यक्ति सिर्फ अपनी सोच के सहारे एक टेस्ट में वर्चुअल ड्रोन उड़ाने में सफल रहा है. एक AI मॉडल ने उसके दिमाग में आ रहे विचारों को समझा और स्क्रीन पर ड्रोन को उड़ाने में मदद की. इसे एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. अब उम्मीद जगी है कि आगे चलकर यह टेक्नोलॉजी और विकसित होगी, जिससे दिव्यांग लोगों की जिंदगी को और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा.

BCI टेक्नोलॉजी की मदद से हुआ संभव

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर पिछले कुछ सालों से काफी काम हो रहा है. इसमें व्यक्ति के दिमाग में एक चिप लगाई जाती है, जो दिमाग में चल रहे विचारों को समझकर माउस हिलाने जैसे काम कर सकती है. अब ताजा मामले में मिशिगन यूनिवर्सिटी के मैथ्यू  विलसे और उनके सहकर्मियों ने बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने एक एल्गोरिद्म तैयार किया है. अगर कोई यूजर अपने दिमाग में हाथ हिलाने की सोचता है तो यह उन सिग्नल को कैच कर लेता है.

कैसे हुए ताजा ट्रायल

ताजा मामले में एक अज्ञात व्यक्ति को शामिल किया गया, जो रीढ़ की हड्डी में लगी चोट के चलते लकवाग्रस्त हो गया था. उसके दिमाग में 192 इलेक्ट्रोड्स से बनी ब्लैकरॉक न्यूरोटेक की BCI फिट की गई थी. यह दिमाग के उस हिस्से में लगाई गई थी, जो हाथों की मूवमेंट कंट्रोल करता है. इसके बाद एक AI मॉडल की मदद से उसके दिमाग में चल रहे विचारों को समझा गया. जैसे ही यूजर ने अपने दिमाग में सोचा कि उसे अपने हाथों को हिलाना है, AI मॉडल ने उसे समझकर यह काम कर दिया.

क्या है आगे का रास्ता?

रिसर्चर का कहना है कि इस टेस्ट के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं, लेकिन अभी काफी काम करने की जरूरत है. मुश्किल कामों में BCI के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने के लिए अभी और रिसर्च करनी पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें-

"इतना खराब है कि...", Paytm सीईओ को नहीं पसंद आया iPhone 16, इस वजह से हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 100MBPS वाले WiFi प्लान में सच में मिलती है इतनी तेज इंटरनेट स्पीड या बस दिखावा है?
क्या 100MBPS वाले WiFi प्लान में सच में मिलती है इतनी तेज इंटरनेट स्पीड या बस दिखावा है?
एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर
एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर
20 हजार के बजट में सबसे अच्छा सेल्फी फोन कौन सा? यहां देखें लिस्ट
20 हजार के बजट में सबसे अच्छा सेल्फी फोन कौन सा? यहां देखें लिस्ट
Wired या Wireless Internet? जानिए घर के लिए कौन सा कनेक्शन है बेहतर
Wired या Wireless Internet? जानिए घर के लिए कौन सा कनेक्शन है बेहतर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'अंधभक्त ऐसी सोच को...' बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
'अंधभक्त इसे सही ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
370 रुपए बिरयानी विवाद: कॉमेडियन प्रणीत मोरे पहुंचे SC, केंद्र समेत राज्यों को नोटिस
370 रुपए बिरयानी विवाद: कॉमेडियन प्रणीत मोरे पहुंचे SC, केंद्र समेत राज्यों को नोटिस
Embed widget