एक्सप्लोरर

"इतना खराब है कि...", Paytm सीईओ को नहीं पसंद आया iPhone 16, इस वजह से हुए परेशान

Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा को आईफोन 16 पसंद नहीं आया है. वह इसके कैमरा को लेकर नाखुश हैं. एक्स पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह दूसरा फोन लेने की सोच रहे हैं.

iPhone 16 सीरीज Apple की फ्लैगशिप सीरीज है. iPhone 16 इसका बेस मॉडल है और यह खूब पसंद किया जा रहा है. कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स दिए हैं और इसे 'बिल्ट फॉर ऐपल इंटेलीजेंस' भी बता रही है. हालांकि, इसके कैमरा और लेटेस्ट अपडेट को लेकर लोग कुछ शिकायतें कर रहे हैं. शिकायत करने वालों में पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी शामिल हैं. उन्होंने एक्स पर इस फोन को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. आइये जानते हैं कि उन्होंने कहा लिखा.

आईफोन के कैमरा से खुश नहीं हैं शर्मा

शर्मा आईफोन 16 के कैमरा से खुश नहीं है. उन्हें इसका सॉफ्टवेयर और ऐप पसंद नहीं आ रही है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं हैरान हूं कि कैसे आईफोन ने 16 में अपने कैमरा (सॉफ्टवेयर/ऐप) को खराब कर दिया है. यह इतना खराब है कि मैं पिक्सल लेने की सोच रहा हूं. क्या किसी और को भी ऐसी परेशानी हो रही है?' 

उनकी इस पोस्ट के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा कि उनके साथ भी ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसके कैमरा या ऐप में कोई बड़ी दिक्कत है. एक और यूजर ने लिखा कि लेटेस्ट अपडेट के बाद उनके साथ भी ऐसा हो रहा है. वहीं कुछ अन्य यूजर्स लिख रहे हैं कि उनके साथ कोई दिक्कत नहीं आ रही है. किसी ने शर्मा को 16 प्रो लेने का सुझाव दिया है तो किसी ने उन्हें अपने कमेंट में पिक्सल फोन लेने के फायदे बताए हैं.

आईफोन 16 में कैमरा के साथ रही है दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 16 में कैमरा के साथ थोड़ी दिक्कत रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐपल ने इस फोन में कैमरा कंट्रोल को पेचीदा बना दिया है, वहीं कुछ इस बात से परेशान हैं कि उन्हें कैमरा ओपन करने के लिए डबल टैप करना पड़ता है. कई यूजर्स की यह शिकायत रही है कि कैमरा ओपन करते ही यह ब्लैक हो जाता है. 

ये भी पढ़ें-

कौन-से फोन रखते हैं टेक कंपनियों के CEO? Elon Musk की पसंद ने किया सबको हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget