एक्सप्लोरर

Airtel के करोड़ों यूज़र्स को लगा झटका, बढ़ी इन दो प्रीपेड प्लान्स की कीमत

अगर आप एयरटेल कंपनी का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि कंपनी ने अपने दो प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. आइए हम आपको बताते हैं कि Jio और Vi का फ्यूचर प्लान क्या है.

Airtel: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनिल मित्तल ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में इस बात की ओर संकेत किया था कि उनकी कंपनी ट्रैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ाने जा रही है. उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए प्लान्स की कीमत बढ़ाना जरूरी है और अब एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाना शुरू कर दिया है.

एयरटेल प्लान्स की कीमत बढ़ी

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने दो प्रीपेड प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है. एयरटेल ने अपने 118 और 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत को बढ़ाया है. ये दोनों 4G प्लान्स हैं.

एयरटेल का 118 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 129 रुपये का हो गया है. वहीं, 289 रुपये वाला 4जी प्रीपेड प्लान की कीमत अब 329 रुपये हो गई है. इन दोनों प्लान की नई कीमत एयरटेल के ऐप और वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है. आइए हम आपको बताते हैं कि एयरटेल के इन दोनों प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

Airtel का 129 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 129 रुपये वाला प्लान 12GB इंटनरेट डेटा के साथ आता है. इस डेटा का इस्तेमाल यूज़र्स अपने एक्टिव प्रीपेड प्लान की वैधता के दौरान कभी भी कर सकते हैं. इस 12जीबी डेटा की वैधता उतनी ही होगी, जितनी की यूज़र्स के मौजूदा प्रीपेड प्लान की होगी. इस प्लान के साथ यूज़र्स को और किसी भी तरह का फायदा नहीं होता है. हालांकि, पहले इस प्लान की कीमत 118 रुपये थी, जिसके हिसाब से इंटरनेट डेटा की कीमत 9.83 रुपये प्रति जीबी पड़ती थी, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद डेटा 10.75 रुपया प्रति जीबी पड़ेगी.

Airtel का 329 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की कीमत पहले 289 रुपये हुआ करती थी. इस प्लान में यूज़र्स को 35 दिनों की वैधता मिलती है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 4GB डेटा और 300 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Airtel Thanks की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को Apollo 24|7 का सर्कल सब्स्क्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक की सुविधा मिलती है.

जियो और वीआई का फ्यूचर प्लान?

आपको बता दें कि भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा कई बार देखा गया है कि जब कोई एक कंपनी अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी करती है तो उसके कंप्टीशन में रहने वाली बाकी कंपनियां भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाती है. ऐसे में संभव है कि एयरटेल के बाद जियो और वोडाफोन-आइडिया भी अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk ने किया वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का ऐलान, अब स्मार्ट टीवी में भी चलेगा X (Twitter)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget