एक्सप्लोरर

Elon Musk ने किया वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का ऐलान, अब स्मार्ट टीवी में भी चलेगा X (Twitter)

X (Twitter): एलन मस्क ने ऐलान किया है कि एक्स जल्द ही वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की शुरुआत करेगा. इस वजह से अब यूज़र्स अपने स्मार्ट टीवी पर भी एक्स का इस्तेमाल कर पाएंगे.

X Video Streaming: एलन मस्क ने जब से एक्स (पुराना नाम ट्विटर) की कमान संभाली है, तब से उन्होंने अपने इस प्लेटफॉर्म में बहुत सारे बदलाव किए हैं. हाल ही में दुनिया के इस सबसे लोकप्रिय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा को रोलआउट किया गया. इसके अलावा एक्स पर अब यूज़र्स फोटो, वीडियो और लिंक के साथ लंबे-लंबे आर्टिकल्स भी लिख पाएंगे और अब यूज़र्स एक्स का इस्तेमाल टीवी पर भी कर पाएंगे.

एलन मस्क का नया ऐलान

अभी तक अपने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) का इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप या टैब में ही किया होगा, लेकिन अब आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने घर की दिवार पर लगे हुए स्मार्ट टीवी पर भी कर पाएंगे. दरअसल, एलन मस्क कंपनी कंपनी एक्स अब एक नए डोमेन में एंट्री लेने वाली है, जहां वो गूगल की कंपनी यूट्यूब को टक्कर देगी. 

एलन मस्क ने शनिवार को अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस बात का ऐलान किया कि एक्स जल्द ही अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस भी लॉन्च करने वाला है. इस नई सर्विस के शुरू होने के बाद यूज़र्स अपने स्मार्ट टीवी में एक्स का इस्तेमाल कर पाएंगे और उसमें लंबी-लंबी वीडियो को स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पर देख पाएंगे.

अमेजन और सैमसंग टीवी पर चलेगा एक्स

एक्स अमेजन और सैमसंग स्मार्ट टीवी के लिए एक टीवी ऐप लॉन्च करने वाली है. इसके बारे में एक यूज़र ने एक्स पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, आप जल्द ही स्मार्ट टीवी पर एक्स की पसंदीदा लॉन्ग-फॉर्म वीडियो को देख सकते हैं. इस यूज़र्स की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एलन मस्क ने कंफर्म किया कि, "जल्द आ रहा है".

अरबपति ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम बस यही चाहते हैं कि लोग अपने बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर आराम से लंबे वीडियो देख सकें." अब देखना होगा की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में कदम रखने के बाद एक्स यूट्यूब जैसे दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे प्लेटफॉर्म्स को कितना प्रभावित करेगा.

यह भी पढ़ें:

Vodafone-idea (Vi) यूज़र्स के लिए खुशख़बरी, सिर्फ 75 रुपये के प्लान में मिल रहा एक्सट्रा डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget