एक्सप्लोरर

सावधान! भाई को दुबई से मिलेगा iPhone 14 कह इंस्टाग्राम के जरिये कर दिए 7 लाख रुपये साफ

हाल में एक नया मामला +92 कंट्री कोड वाले वर्चुअल नंबरों से होने वाले फ्रॉड के तौर पर सामने आए हैं. यह नंबर पाकिस्तान से जुड़े होते हैं.

भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी (online fraud) में तेजी के साथ-साथ इसके तरीकों में भी आए दिन नए-नए तरीके इजाद होते रहे हैं. हाल में एक नया मामला +92 कंट्री कोड वाले वर्चुअल नंबरों से होने वाले फ्रॉड सामने आए हैं. यह नंबर पाकिस्तान से जुड़े होते हैं. हाल ही में, धोखेबाजों ने 'भाई दुबई से कॉल करेगा' जैसी लाइनों का इस्तेमाल करके लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए धोखा देना शुरू कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इसमें धोखेबाज नए iPhone 14 जैसे आकर्षक पुरस्कार देने का वादा करते हैं और यह दुबई से मिलेगा, इसमें यह भी बताया जाता है. ज्यादातर पीड़ितों को कम ही पता होता है कि लुभावने प्रपोजल को स्वीकार करने के गंभीर परिणाम होंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज मिला

रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद जिले के धंधुका के 24 साल के व्यवसायी विराग दोशी हाल ही में इस वर्चुअल नंबर स्कैम (virtual number scam) के निशाने पर आ गए. 18 अप्रैल को दोशी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज मिला. इसमें लिखा था- बधाई हो! आपने बड़े भाई और छोटे भाई से मुफ्त आईफोन 14 (iPhone 14) जीता है. बस 3,000 रुपये का एक छोटा सा शुल्क चुकाएं. दिए गए नंबर पर भुगतान करने के लिए यूपीआई का उपयोग करें. आईफोन 14 जो करीब 70,000 रुपये से ज्यादा का फोन मुफ्त में मिलने की संभावना से दोशी उत्साहित हो गए और दिए गए नंबर पर यूपीआई के जरिये निर्देशानुसार 3,000 रुपये का टोकन मनी पेमेंट कर दिया.

बैंक अकाउंट्स खाली कर दिया 

अगले दिन, दोशी को +92 कंट्री कोड शो करने वाले फ़ोन नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को दुबई से 'बड़े भाई' बताते हुए दोशी को आश्वासन दिया कि उनका आईफोन 14 और एक घड़ी पैक हो गए हैं और सूरत एयरपोर्ट पर डिलीवरी के लिए तैयार है. इस पर दोशी अपनी बेशकीमती संपत्ति का इंतजार कर रहा था. उसके अगले दिन, संजय शर्मा ने पार्सल पहुंचाने का प्रभारी होने का दावा करते हुए दोशी को फोन किया. शर्मा ने डिलीवरी के लिए एक्स्ट्रा 8,000 रुपये की मांग की. धोखेबाज पर भरोसा करते हुए, दोशी ने राशि का भुगतान किया. लेकिन वह काफी निराश हो गए क्योंकि उन्हें iPhone या घड़ी कभी नहीं मिली. बाद में यह पता चला कि वह एक साजिश का शिकार हो गया है और उसके साथ धोखाधड़ी हो गई. दोशी ने अपने बैंक खाते की जांच की तो पाया कि 18 अप्रैल से 7 मई के बीच 6.76 लाख रुपये डेबिट किया गया था. दरअसल, धोखेबाजों (online fraud) ने उसका बैंक अकाउंट्स खाली कर दिया था.

अनजाने में घोटालेबाजों को पैसे का भुगतान

धंधुका पुलिस के इंस्पेक्टर पीएन ज़िंज़ुवाडिया ने खुलासा किया कि दोशी ने अनजाने में घोटालेबाजों को पैसे का भुगतान किया था, वह इस बात से अनजान थे कि वह कितनी बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहे थे. इसमें किसी भी पाकिस्तानी व्यक्ति की कोई वास्तविक भागीदारी नहीं थी, क्योंकि धोखेबाजों ने अपनी धोखाधड़ी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सिर्फ वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल किया था. ऐसी धोखाधड़ी (online fraud) का शिकार होने से बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता सबसे अच्छा तरीका है.

यह भी पढ़ें

भैया बच के! सिम आपके फोन में लेकिन कंट्रोल किसी और के पास, और ऐसे हो सकता है फ्रॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
3 Star vs 5 Star AC Power Consumption: 3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget