एक्सप्लोरर

Best Workout App: फिटनेस कोच की तरह काम करेंगे ये 5 ऐप, खाने-पीने और सोने का भी रखेंगे ध्यान

Fitness app for android: यहां हम आपको 5 फिटनेस ट्रैकिंग ऐप्स के बारे में बता रहे हैं. ये ऐप्स एक्सरसाइज करने का तरीका बताने के साथ उसे ट्रैक भी करते हैं.

Health and Fitness Apps: हेल्थ इज वेल्थ (Health is Wealth) एक पुरानी और बेहद मशहूर कहावत है. हालांकि महामारी के दौर में हम सभी को घर पर रहकर ही एक्सरसाइज करनी पड़ रही है. ऐसे में फिटनेस और हेल्थ ऐप हमारे लिए एक कोच की तरह काम करते हैं. यहां हम आपके लिए बेस्ट फिटनेस एप्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये ना सिर्फ आपको एक्सरसाइज करने का सही तरीका बताते हैं बल्कि आपके फिटनेस गोल को पूरा करने में मदद भी करते हैं. 

Google Fit
यह ऐप गूगल ने तैयार किया है, जो एक शानदार वर्कआउट ट्रैकर है. यह यूजर्स की स्पीड, ऊंचाई, रूट, वॉकिंग और रनिंग जैसी जानकारी बता सकता है. ऐप बताता है कि आपने कितनी कैलरी बर्न की, कितने किमी. चले और कितने घंटे सोए. प्ले स्टोर पर इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें: क्रिप्टो में पैसा लगाने के लिए 5 बेस्ट और सुरक्षित ऐप्स, फर्जी ऐप्स से न खाएं धोखा

Daily Yoga
जो लोग हर दिन योगा करते हैं, वे इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. यहां 500 से ज्यादा आसन, 1000 से ज्यादा योगा, टिप्स और एक्सरसाइज का टाइमर भी मिलता है. आप चाहें तो योगा की ड्यूरेशन, लेवल, गोल और स्टाइल को कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके अलावा, 40 से ज्यादा योगा कोच की भी सुविधा मिलती है.

JEFIT workout Tracker
यह एक फिटनेस ट्रैकर ऐप ही नहीं, जिम ट्रेनर भी है. यूजर्स को एक मुफ्त फिटनेस प्लान भी उपलब्ध कराया जाता है. यहां 1300 से ज्यादा डिटेल्ड एक्सरसाइज दी गई हैं. यह फिटनेस ट्रैकर्स के लिए एक आदर्श ऐप है और आप अपनी वर्कआउट को कस्टमाइज भी कर सकते हैं. यह आपको वर्कआउट का रिमाइंडर भी देता है. 

ये भी पढ़ें: Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल? ऐसे होगी झटपट खाली, चलने लगेगा मलाई की तरह

HealthifyMe 
बाकी ऐप्स की तरह यह भी आपके हेल्थ और फिटनेस गोल्स को पाने में मदद करता है. यह एक वर्कआउट ट्रैकर होने के साथ, वेट लॉस ट्रैकर, वाटर ट्रैकर, फूड ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर और यहां तक की हैंडवॉश ट्रैकर भी है. इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को बिना उपकरण वाले होम वर्कआउट वीडियो का भी एक्सेस मिलता है जिसमें फुल-बॉडी वर्कआउट और योग वर्कआउट शामिल हैं. 

Calorie Counter MyFitnessPal
यह ऐप आपके खाने-पीने का ध्यान रखता है. यह ऐसा ऐप है, जो वजन कम करने में मदद करता है. ऐप बताता है कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना. इसमें 60 लाख से ज्यादा फूड प्रोडक्ट्स का डेटाबेस है. इसके अलावा, इसमें कई अन्य फीचर्स हैं जैसे फूड इनसाइट, रेस्टोरेंट लॉगिंग, रेसिपी इंपोर्टर, कैलोरी काउंटर. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget