एक्सप्लोरर

कम बजट में सबसे अच्छा स्मार्टफोन रेडमी 9A, टेक्नो स्पार्क गो से है मुकाबला

अगर कम बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं तो शाओमी कंपनी का रेडमी 9A फोन अच्छा ऑप्शन है. हाल में ही लॉन्च हुये इस फोन में कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, स्क्रीन, और रैम काफी अच्छा है. फोन में महंगे फोन जैसे एडवांस फीचर और लेटेस्ट टेक्नॉलोजी है लेकिन कीमत फोन की कम है.

फोन कंपनी आये दिन ग्राहकों को लुभाने के लिये मार्केट में नये नये फोन लॉन्च करती रहती है. हाल में चाइनीज कंपनी शाओमी ने एक फोन लॉन्च किया है जिसका नाम है रेडमी 9A. इस फोन की कीमत काफी कम है और कंपनी का दावा है कि फीचर्स किसी महंगे स्मार्टफोन के बराबर हैं. तो चलिये आपको बताते हैं रेडमी 9A में क्या खास है, इसकी कीमत क्या है और मार्केट में इसका कॉम्पटिटर कौन सा स्मार्टफोन है.

फोन की कीमत

रेडमी 9A कम बजट का काफी सस्ता फोन है. कंपनी का दावा है कि इसमें स्मार्टफोन वाले सारे एडवांस फीचर हैं. 2 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 6799 रुपए और 3 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 7499 रुपए रखी गयी है.

फोन के कलर

इस फोन के कलर में बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं और ये तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी-ब्लू कलर में मिल रहा है

स्पेसिफिकेशन

· फोन में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल है और सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल है

· फोन में 2 जीबी और 3 जीबी रैम का ऑप्शन है और 32 जीबी की मेमोरी है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है

· फोन की खास बात इसकी स्क्रीन है जिसका साइज 6.53 इंच है. फोन में एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जो वीडियो देखने या मूवी देखने के लिये काफी अच्छी है. इसके अलावा फोन में एक टीयूवी सर्टिफाइड ग्लास का एक्स्ट्रा फीचर है जो रीडिंग के लिये अच्छा है. अगर लंबे टाइम तक आप फोन पर कुछ पढ़ते हैं तो आंखों को कम नुकसान पहुंचेगा

· फोन में 5 हजार एमएएच बैटरी है जो काफी स्ट्रॉन्ग है. इसमें ईएलबी (इन्हेंस्ड लाइफस्पेन बैटरी) टेक्नोलॉजी है जिससे 25 फीसदी ज्यादा चार्ज साइकिल मिलती है. करीब 2.5 साल तक बैटरी की चार्जिंग कैपेसिटी में कोई कमी नहीं आयेगी. फोन की बैटरी लॉन्ग लास्टिंग है और जल्दी डिस्चार्ज नहीं होगी.

· कम बजट के फोन को देखते हुए इसमें अच्छा फीचर फेस अनलॉक भी दिया है.

· फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट है यानी आप दो सिम यूज कर सकते हैं.

· फोन में हाई परफॉर्मेंस हीलियो जी-25 का प्रोसेसर है. फास्ट प्रोसेसर होने की वजह से इसमें ब्राउजिंग स्मूद रहेगी और बाकी एप्लीकेशन भी अच्छा काम करेंगे.

· कंपनी का कहना है कि फोन में गेम टेक्नॉलोजी भी है जिससे गेम डाउनलोड करना और प्ले करना स्मूद होगा. फोन में P2i नैनो कोटिंग है जिससे फोन पर अगर थोड़ा बहुत पानी लग गया तो उससे प्रोटेक्शन रहेगा

मार्केट में रहेगा मुकाबला

वैसे तो रेडमी कम प्राइस रेंज में शानदार फोन है और साथ ही शाओमी कंपनी का नाम भी है. हालांकि इस फोन के साथ ही एक दूसरा फोन टेक्नो स्पार्क गो भी लॉन्च हुआ है. रेडमी 9A का कॉम्पटिशन टेक्नो स्पार्क गो से रहेगा. इस फोन की कीमत 6499 रुपये है

टेक्नो स्पार्क गो के फीचर्स

फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है और एक्सपेंडेबल मेमोरी 256 जीबी है

फोन में 6.52 इंच की बड़ी स्क्रीन है

13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है

5 हजार एसएएच की बैटरी है

मीडियाटेक हीलियो आई20 क्वाड कोर प्रोसेसर है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget