एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2020: ये खास गैजेट्स आपकी प्यारी बहन के लिए बन सकते हैं बेस्ट गिफ्ट

इस रक्षा बंधन पर आप भी अपनी प्यारी बहन को खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बहन के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

नई दिल्ली: इस बार देश में रक्षाबंधन , 3 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा. रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्यौहार है और यह अटूट रिश्ते को भी दर्शाता है. इस बार रक्षाबंधन को अगर आप और भी यादगार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ खास गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बहन के लिए खास हो सकते हैं.

 OnePlus Buds

इस राखी पर आप OnePlus का ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ‘OnePlus Buds’ को भी गिफ्ट कर सकते हैं.इसकी कीमत 4,990 रुपये  रखी है. इस डिवाइस में दो कलर वेरियंट व्हाइट, ग्रे और ब्लू में मिलेगा. OnePlus Buds में 13.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है.हर bud का वजन 4.6 ग्राम है यानी लम्बे समय तक आप इसे यूज़ कर सकते हैं. जबकि इसके चार्जिंग केस का वजन 36 ग्राम है.चार्जिंग केस में Warp फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.वहीं चार्जिंग केस में USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है.चार्जिंग केस की बैटरी की बात करें तो यह 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का बैकअप देती है, जबकि फुल चार्ज में 30 घंटे तक का  बैकअप मिलता है. वहीं इसके म्यूजिक प्ले-बैक का टाइम 7 घंटे का मिलता है.इन buds में टच कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्लेबैक और कॉल्स  के लिए कर सकते हैं. OnePlus Buds में लो लैटेसी ऑडियो मोड मिलेगा जो कि गेमिंग के दौरान काम करता है.

 Saregama Carvaan

सारेगामा का कारवां इस समय एक बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है. इस कोरोना काल में जब सभी लोग घर से काम कर रहे हैं ऐसे में कई बार बोर होना आम बात हो जाती है. इसलिए सारेगामा का म्यूजिक प्लेयर कारवां आपकी बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट बन सकता है. इसमें आपको रेडियो के अलावा पेन ड्राइव का सपोर्ट और 5000 प्री-इंस्टॉल गाने भी मिलेंगे जो आपको पुराने दौर की याद ताजा करा देंगे. Amazon और Flipkart पर इसकी कीमत 5990 रुपये से शुरू होती है. कारवां का डिजाइन और इसका साउंड आपको पसंद आएगा.

Audio-Technica headphone

इस राखी आप प्यारी बहन को एक हाई क्वालिटी हेडफोन देने की सोच रहे हैं तो आप जर्मन बेस्ड कंपनी Audio-Technica के ATH-M20x हेडफोन के बारे में विचार कर सकते हैं. यह हाई क्वालिटी साउंड से लैस है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यूजर को ज्यादा आराम मिल सके. इस हेडफोन का वजन 190 ग्राम है. और यह एक 3 मीटर लम्बी केबल के साथ आता है. इसका Driver Diameter 40 mm  का है. इस हेडफोन को इस्तेमाल करना आसान है, कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया है, ताकि इसे लंबे समय तक यूज़ किया जा सके.  अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 4,599 रुपये है.

Realme Powerbank

इस राखी पर आप पावरबैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं. वैसे आपको मार्केट में कई पावरबैंक मिल जायेंगे लेकिन Realme का हाल ही में लॉन्च हुआ रियलमी 30W डार्ट चार्ज 10,000mAh का पावर बैंक एक अच्छा ऑप्शन इसलिए साबित हो सकता है क्योंकि यह स्मार्टफोन को काफी फ़ास्ट चार्ज कर सकता है. इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.पावर बैंक के चार्जिंग लेवल का पता लगाने के लिए यूजर्स को एलईडी लाइट्स की सुविधा मिलती है. डिवाइस USB-A पोर्ट से लैस है जो आपके स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए 30W आउटपुट दे सकता है. यह 10W, 15W, 18W और 20W चार्जिंग स्टैंडर्ड का भी सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, यूएसबी टाइप-सी आउटपुट भी है. इसका मतलब यह है कि आप न केवल 30W पर दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं, आप पावर बैंक को भी 30W पर चार्ज कर सकते हैं

यह भी पढ़ें 

मिड रेंज सेगमेंट में OnePlus Nord स्मार्टफोन क्या वैल्यू फॉर मनी है, इन स्मार्टफोन्स से है कांटे की टक्कर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget