एक्सप्लोरर

Work From Home के लिए ये हैं बेस्ट डाटा प्लान्स, जानें ऑफर्स

अगर आप भी घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ खास डाटा प्लान्स जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (work from home) की सुविधा दे रही है. घर से काम करने पर हाई स्पीड और ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है. तो अगर आप भी घर से काम कर कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ डाटा प्लान्स के बारे में बता रहे हैं तो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Jio का हैवी डाटा प्लान ऑफर

Jio के 101 रुपये वाले प्लान में अब 12 GB डाटा मिलेगा, जबकि पहले यह 6 GB डाटा मिलता था. इस प्लान में 1000 नॉन-Jio एफयूपी मिनट मिलेंगे. इसके अलावा Jio के 21 रुपये वाले प्लान में अब 2 GB डाटा मिलेगा और 200 नॉन-Jio एफयूपी मिनट मिलेंगे.

Airtel  का 449 रुपये वाला डाटा प्लान

Airtel ने घर से काम करने वालों यूजर्स  के कंपनी ने 449 रुपये वाला डाटा प्लान पेश किया है जिसमें 2 GB  डाटा और 100 SMS  की सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. इस डाटा प्लान की समय सीमा 56 दिनों की है.

Vodafone-Idea का 249 रुपये का प्लान

घर से काम कर रहे कर्मचारियों को Vodafone-Idea ने अपने यूजर्स के लिए 3 नए डबल डाटा प्लान पेश किये हैं. वोडाफोन आइडिया के इन सभी प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलेगा. Vodafone Idea के इन डबल डाटा ऑफर की शुरुआती कीमत 249 रुपये है और ये उन लोगों को ज्यादा फायदेमंद जो घर से काम कर रहे हैं

Vodafone-Idea का 399 रुपये का प्लान

इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये का प्लान भी एक प्लान पेश किया है जिसकी वेलिडिटी 56 दिनों की होगी. इस प्लान में रोजाना 3 GB डाटा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलेगी. कंपनी इस प्लान के साथ वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है.

BSNL का work from home प्लान

BSNL के नए प्लान वर्क फ्रॉम होम के तहत हर दिन 5 GB डाटा 10Mbps की स्पीड पर मिलेगा और इसके लिए एक भी रुपया खर्च करना नहीं पड़ेगा. वहीं यह डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 1Mbps हो जाएगी. खास बात ये है कि इस प्लान में पांच GB डेली डेटा लिमिट के बाद भी कोई एफयूपी लिमिट नहीं दी गई है.

हालांकि ये ऑफर सिर्फ मौजूदा लैंडलाइन कनेक्शन वाले ब्रॉडबैंड यूजर्स को ही दिया जाएगा. कोरोना वायरस के चलते घर से काम कर रहे लोगों के लिए BSNL ये ऑफर लेकर आई है.

वर्क फ्रॉम होम प्लान के लिए यूजर्स को किसी तरह का इंस्टोलेशन चार्ज या मंथली डिपोजिट नहीं करना पड़ेगा. ये सुविधा सिर्फ BSNL के पुराने यूजर्स को ही मिलेगी. नया कनेक्शन लेने वालों को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा.

MTNL का work from home प्लान

MTNL ने भी वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए नया प्लान लॉन्च किया है. कंपनी अपने यूजर्स को डबल डाटा दे रही है. MTNL ब्रॉडबैंड कनेक्शन यूजर्स को एक महीने के लिए डबल डाटा ऑफर दे रही है. कंपनियां कोरोना वायरस के चलते यूजर्स को इस तरह का प्लान ऑफर कर रही हैं ताकि कर्मचारियों को घर से काम करने में कोई परेशानी नहीं आए.

ACT Fiber net और Airtel Xstream Fiber के प्लान्स

अन्य कंपनी के प्लान्स के बारे में बात करें तो ACT Fiber net और Airtel Xstream Fiber की तरफ से नए सब्सक्राइबर्स के लिए अपने प्लान्स में कुछ बदलाव किये हैं. ACT Fibernet की तरफ से स्पीड 300Mbps तक बढ़ा दी गई है और यह 31 मार्च, 2020 तक लागू होगी. इसमें डाटा ऑफर भी दिया जा रहा है. ज्यादा  जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 

कोरोना वायरस: एमेजॉन की पैंट्री सर्विस बंद, कहा- जल्द वापस आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget