एक्सप्लोरर

सिर्फ 10 रुपये में पाए 5G स्पीड इंटरनेट, जानें Airtel, Jio और Vi में कौन दे रहा सबसे शानदार डेटा प्लान्स

Airtel Vs Jio Vs Vi: अगर आप भी महंगे डेटा प्लान से परेशान हो चुके हैं तो इन तीन Unlimited 5G डेटा प्लान्स के बारे में जान लीजिये. वर्तमान में इन प्लान्स का इस्तेमाल करोड़ो यूजर्स कर रहे हैं.

5G तकनीक के आने के बाद से इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है. अब यूजर्स हाई स्पीड इंटरनेट की उम्मीद करने लगे हैं और टेलीकॉम कंपनियां भी इस रेस में पीछे नहीं हैं. Airtel, Jio और Vi जैसी दिग्गज कंपनियों ने अब अपने यूज़र्स के लिए बेहद किफायती प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिल रहा है. 

ये प्लान्स न केवल डेटा बल्कि कॉलिंग और SMS की सुविधा भी देते हैं, जिससे यूजर्स को एक फुल पैकेज मिल जाता है.

Airtel का प्लान 

सबसे पहले बात करें Airtel की, तो कंपनी ने 379 रुपये का एक बेसिक प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS दिए जाते हैं. खास बात ये है कि अगर आप 5G फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके एरिया में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो इस प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है. इतना ही नहीं, इसमें कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं जैसे तीन महीने का Apollo 24/7 सर्किल सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream पर फ्री कंटेंट, एक मुफ्त Hellotune और AI-बेस्ड स्पैम कॉल डिटेक्शन फीचर. 

Jio का 349 का प्लान

वहीं Jio ने अपने 349 रुपये वाले प्लान को बाजार में उतारा है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. 5G यूज़र्स के लिए इस प्लान में फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है, बस शर्त ये है कि आपका डिवाइस और लोकेशन Jio के 5G नेटवर्क से कनेक्टेड होना चाहिए. Jio के इस प्लान में भी कुछ शानदार फायदे छिपे हैं — जैसे JioTV और JioCinema का फ्री एक्सेस, JioCloud पर 50GB फ्री स्टोरेज और IPL 2025 देखने के लिए 90 दिन का फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन.

Vi के प्लान के बारे में जान लीजिये 

अब अगर बात करें Vi की तो इस कंपनी ने भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए 299 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS शामिल हैं. Vi भी 5G यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा दे रहा है, लेकिन फिलहाल इसकी सुविधा सिर्फ मुंबई में उपलब्ध है. हालांकि कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और अन्य राज्यों में भी रोलआउट किया जाएगा. इस प्लान के साथ Vi अपनी ‘Vi Guarantee’ स्कीम के तहत 130GB तक का बोनस डेटा भी दे रहा है, जो फिलहाल केवल 4G नेटवर्क पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

तीनों ही टेलीकॉम कंपनियों के ये प्लान्स एक बात तो साफ तौर पर कह रहे हैं कि अब 5G सिर्फ अमीरों की पहुंच तक सीमित नहीं रहा है. अब देश का हर व्यक्ति मात्र ₹10 से ₹13 रुपये प्रतिदिन की कीमत पर फास्ट इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और कई डिजिटल सर्विसेज का फायदा उठा सकता है. हालांकि, 5G कवरेज के मामले में Jio और Airtel फिलहाल Vi से आगे हैं, लेकिन Vi की कोशिशें भी तेजी से जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jio Prepaid Plan: जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा
जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget