एक्सप्लोरर

Battlegrounds Mobile India Pre-registration: बैटलग्राउंड मोबाइल के लिए आज से होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर लाइव होगा. गेम के रिलीज होने की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

PUBG Mobile के भारत में लाखों दीवानें हैं, जिन्हें इस गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. ये गेम अब नए अवतार Battlegrounds Mobile India के नाम से भारत में वापसी करने जा रहा है. गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन आज से गूगल प्ले स्टोर पर लाइव होगा. हालांकि गेम कब रिलीज होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक लाइव होने के बाद यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है. 

दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर्स कंपनी Krafton ने इस से पहले एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले फैंस स्पेसिफिक रिवॉर्ड्स के लिए क्लेम कर सकेंगे. ये रिवॉर्ड्स केवल भारतीय प्लेयर्स के लिए ही होंगे. प्री-रजिस्टर करने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर "प्री-रजिस्टर" बटन पर क्लिक करना होगा. गेम लॉन्च होने पर क्लेम करने के लिए रिवॉर्ड अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे. पबजी मोबाइल की तरह ही यूजर्स इस गेम को भी फ्री में खेल सकेंगे. 

डेटा सिक्योरिटी का होगा खास ख्याल

कंपनी ने कहा है कि इस बार डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ख्याल रखा गया है. क्राफ्टन ने कहा है कि इस बार लॉ- रेगुलेशन का भी ध्यान रखा जाएगा. क्राफ्टन के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए इस बार नियम थोड़े सख्त होंगे. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम खेलने के लिए उन्हें पैरेंट्स की परमिशन की जरूरत होगी और उन्हें पैरेंट्स का मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिससे ये मालूम होगा कि वो गेम खेलने योग्य हैं या फिर नहीं. इस के अलावा वो एक दिन में केवल 3 घंटे ही इस गेम को खेल सकेंगे. 

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया केवल भारत में उपलब्ध होगा

क्राफ्टन ने घोषणा की है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम एक्सक्लूसिव इन-गेम इवेंट्स जैसे आउटफिट्स और फीचर्स के साथ रिलीज होगा. टूर्नामेंट और लीग के साथ इसका खुद का एकस्पोर्ट इकोसिस्टम भी होगा. यह घोषणा की गई है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम मोबाइल डिवाइस पर एक फ्री-टू-प्ले फीचर के रूप में लॉन्च होगा. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया केवल भारत में उपलब्ध होगा. साथ ही नियमित रूप से इन-गेम कंटेंट को लाने के दौरान एकस्पोर्ट इकोसिस्टम बनाने के लिए भागीदारों के साथ भी सहयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Plasma Therapy: मिलिंद सोमन क्यों नहीं कर पाए प्लाज्मा डोनेट? मॉडल ने बताई ये वजह

देश में अब तक करीब 18.44 करोड़ लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget