एक्सप्लोरर

Bar Code और QR Code में अंतर समझिए, ऑनलाइन पेमेंट में आएगा काम 

Bar Code VS QR Code: बार कोड (Bar Code) या क्यूआर कोड (QR code) से हमें किसी प्रोडक्ट की जानकारी मिलती है. अगर हमें उस प्रोडक्ट को खरीदना है, तो QR कोड को स्कैन करके पेमेंट भी किया जा सकता है.

Bar Code And QR Code: अक्सर कोई सामान खरीदते वक्त या कोई ऑनलाइन पेमेंट करते समय बार कोड (Bar Code) और क्यूआर कोड (QR Code) का नाम सामने आता है. इसे स्कैन करने के बाद पेमेंट तुरंत हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये काम आसान कर देने वाले टेढ़े-मेढ़े कोड डिजिटल जमाने के लिए कितने जरूरी हैं. इनके प्रचलित होने की यही वजह भी है. यह दोनों कोड भले ही दिखते एक जैसे हैं लेकिन दोनों का काम अलग है और इनमें बहुत अंतर है.

यहां हम आपको बार कोड (Bar Code) और क्यूआर कोड( QR Code) के बारे में पूरी जानकारी देंगे. 

बार कोड (Bar Code) क्या है 
बार कोड का इस्तेमाल 1974 में कमर्शियल काम के लिए शुरू किया गया था. अपने देखा होगा कि कोई सामान लेने के बाद दुकानदार उस सामान के बार कोड को स्कैन करता है. दरअसल ये सामान का एक लीनियर री-प्रेजेंटेशन है, जिसे एक ऑप्टिकल डिवाइस की मदद से पढ़ा जाता है. बार कोड की मदद से किसी सामान की पूरी जानकारी मिल जाती है. इस कोड को स्कैन करने के बाद उसकी कीमत, मेन्यूफैक्चरिंग डेट जैसी कई जानकारियों का पता लगाया जा सकता है. ये आपके काम को आसान बनाता है क्योंकि किसी सामान की जानकारी बार कोड स्कैन करके आप खुद भी ले सकते हैं.

क्या होता है क्यूआर कोड (QR Code)
क्यूआर कोड का पूरा नाम क्विक रिस्पॉन्स कोड है. नाम से समझ आता है कि ये काम जल्दी करता है. दरअसल, ये बार कोड का ही एडवांस्ड वर्जन है. ये बार कोड की तुलना में ज्यादा जानकारियां स्टोर कर सकता है. इस कोड ने ऑनलाइन पेमेंट ओर लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है. अगर आज आप कैश लेकर नहीं चलते हैं, तो इसका सबसे बड़ा कारण यही है. आजकल दुकानदार से लेकर हर अगले इंसान के पास एक क्यूआर कोड है, जिसकी मदद उसे बड़ी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है.

क्यूआर कोड को 1994 में बनाया गया था. इसे पहले ऑटो-मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स को स्कैन करने के लिए बनाया गया था. इसे केवल वही मोबाइल ऐप्स पढ़ सकते हैं, जो खास तौर पर इसे पढ़ने के लिए बनाए गए. ऑनलाइन पेमेंट के दौरान क्यूआर कोड में व्यक्ति का नाम, उसके बिजनेस का नाम (अगर है तो), बैंक अकाउंट नंबर समेत कई जानकारियां स्टोर होती हैं.

यह भी पढ़ें-

Whatsapp: जल्द ही मिलेगा यह कमाल का फीचर, स्टेट्स पर लगा सकेंगे वॉयस नोट

Infinix: कंपनी ने लॉन्च किया 8,999 रुपये में 32 इंच का Y1 Smart TV, कमाल के हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget