एक्सप्लोरर

मैं आपका बैंक हूं... इस एक मैसेज ने अकाउंट से उड़ाए लाखों, आप न करें ये गलती

हजारों खबर पढ़ने, इंटरनेट पर छपने के बावजूद भी आज लोग वही छोटी गलती कर रहे हैं और इसी बात का फायदा उठाकर हैकर्स मेहनत की कमाई को मिनटों में साफ कर रहे हैं.

Bank Scam: एक बड़ी लोकप्रिय कहावत है की बूंद-बूंद से घड़ा भरता है. ठीक इसी तरह पाई-पाई जोड़ कर आदमी अपने और अपने परिवार के लिए पैसे इकट्ठा करता है और सुख सुविधाओं की ओर देखता है. इंटरनेट के आने के बाद चीजें पहले से ज्यादा आसान और सरल हो गई हैं. एक तरफ जहां लोगों की जिंदगी आसान हुई है तो दूसरी तरफ इंटरनेट की वजह से कई मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

दरअसल, लगातार फ्रॉड के मामलों में वृद्धि हो रही है. हैकर्स लोगों के साथ अलग-अलग तरह से फ्रॉड कर रहे हैं. इस बीच एक खबर सामने आई है कि गुरुग्राम में एक महिला के अकाउंट से हैकर्स ने 1 लाख रुपये साफ कर लिए. महिला की गलती बस इतनी रही कि उन्होंने एक लिंक पर क्लिक कर दिया. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि आपको क्या नहीं करना है और फ्रॉड से कैसे बचना है.

क्या है मामला?

डीएलएफ फेज 5 गुरुग्राम की रहने वाली माधवी दत्ता ने बताया कि उनके अकाउंट से 1 लाख रुपये ठगों ने उड़ा लिए. माधवी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर एक एसएमएस 21 जनवरी को प्राप्त हुआ था जिसमें ये लिखा गया था कि उनका एचडीएफसी अकाउंट बंद होने वाला है क्योकि इससे पैन कार्ड अटैच नहीं है. अगर बैंक की सेवाएं जारी रखनी है तो जल्द अकाउंट से पैन कार्ड को अटैच करें. मैसेज में एक लिंक भी दिया गया था जिस पर महिला ने क्लिक किया और पेज पर जाकर वो सारी जानकारी और ओटीपी दर्ज की जो वहां पूछी गई थी.

जैसे ही उन्होंने ओटीपी पेज पर दर्ज किया तो उनके अकाउंट से हैकर्स ने 1 लाख रुपये उड़ा लिए. इसके बाद माधवी दत्ता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कई बार कॉल किया लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुआ. फिर उन्होंने साइबर पोर्टल पर अपनी कंप्लेंट फाइल की और साथ ही एक एफआईआरबी अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 419 और 420 के तहत दर्ज की.

बता दें, ये फ्रॉड का पहला ऐसा मामला नहीं है जहां किसी व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी हुई हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां फ्रॉड करने वाले लोग, लोगों को जाल में फंसाकर उनका पैसा उड़ा लेते हैं.

आपको ये नहीं करना है

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बैंक कभी भी आपको कोई मैसेज या कॉल आदि नहीं करता है जिसमें आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी गई होती है. अगर आपको ऐसा मैसेज आता भी है तो आप पहले बैंक की ब्रांच जाएं और वहां जाकर इसे कंफर्म करें और बैंक अधिकारियों के सामने ही अपने दस्तावेज आदि जानकारी प्रस्तुत करें. इंटरनेट की दुनिया में कभी भी किसी लिंक, s.m.s. या पोर्टल पर ऐसा कुछ भी अपलोड न करें जिससे आपके साथ धोखा हो सकता है. सतर्क रहें और समझदारी के साथ काम लें क्योंकि आपकी मेहनत को आजकल कोई और मिनटों में उड़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: जीमेल क्रिएटर ने गूगल और ChatGPT को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget