एक्सप्लोरर

जीमेल क्रिएटर ने गूगल और ChatGPT को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

जीमेल के निर्माता पॉल बुचेट ने ट्वीट्स की एक सीरीज में चैट जीपीटी के बारे में कुछ दावे किए हैं. इनसे आने वाले दिनों में गूगल सर्च इंजन की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं.

ChatGPT: चर्चाएं तेज हो रही हैं कि चैट जीपीटी गूगल को रिप्लेस कर देगा. अब जीमेल के निर्माता पॉल बुचेट (Paul Buccheit) ने हाल ही में ट्विटर पर यह ट्वीट किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल अगले दो सालों में सर्च इंजन दिग्गज गूगल को डिस्ट्रॉय यानी खत्म कर सकता है. गूगल का सबसे प्रॉफिट वाला एप्लिकेशन जो कि गूगल सर्च (Google Search) है, इसे जल्द ही Open AI का टूल रिप्लेस कर सकता है. नवंबर 2022 में लॉन्च होने के सिर्फ एक हफ्ते के भीतर, चैटजीपीटी ने एक मिलियन से अधिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो वाकई आश्चर्यजनक है. देखा गया है कि यह एआई टूल निबंधों, मार्केटिंग पिचों, कविताओं, चुटकुलों और यहां तक कि एग्जाम क्वालिफाई करने की क्षमता रखता है. 

पॉल बुचेट ने कही बड़ी बात  
जीमेल के निर्माता पॉल बुचेट ने ट्वीट्स की एक सीरीज में लिखा, "गूगल एक या दो साल तक ही खुद को चला पाएगा. एआई सर्च इंजन रिजल्ट पेज को खत्म कर देगा, जानने लायक बात तो यह है कि सर्च इंजन से ही गूगल अपना अधिकांश पैसा कमाता है. भले ही गूगल अपना एआई बना दें, लेकिन वे अपने बिजनेस के सबसे बड़े कमाई के हिस्से को खत्म किए बिना इसे पूरी तरह से लागू नहीं कर पाएंगे. आखिरकार AI सीधे तौर पर बेस्ट जवाब देता है, जबकि सर्च इंजन लिंक दिखाता है." उन्होंने आगे बताया कि ChatGPT सर्च इंजनों के साथ वही करेगा जो Google ने येलो पेजेस (सूचना डायरी जो Google सर्च इंजन के आने से पहले मौजूद था) के साथ किया था. AI सर्च इंजन रिजल्ट पेज को खत्म कर देगा.

ChatGPT ने MBA और Law का एग्जाम किया पास
हाल ही में, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल के एक प्रोफेसर ने MBA टेस्ट के साथ AI टूल की टेस्टिंग की, और वो रिजल्ट देखकर से हैरान हो गए. ChatGPT ने MBA का एग्जाम पास कर लिया था. सिर्फ MBA एग्जाम ही नहीं, ChatGPT ने अमेरिकी लॉ स्कूल का एग्जाम भी पास किया है. इसमें AI चैटबॉट ने कुल मिलाकर C+ स्कोर हासिल किया है. अफवाह यह भी है कि गूगल 20 से ज्यादा AI प्रोडक्ट को तैयार कर रहा है, और अपना खुद का ChatGPT वर्जन भी तैयार कर रहा है. 

यह भी पढ़ें - WhatsApp का पुराने से पुराना मैसेज आ जायेगा सामने.. इस खास फीचर से काम होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget