एक्सप्लोरर

ASUS अगले महीने लॉन्च करेगी अपना पहला फोल्डेबल लैपटॉप, कीमत कर देगी हैरान, जानें लीक स्पेसिफिकेशंस

अब तक आपने फोल्डेबल फोन देखें हैं, लेकिन बस कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद आपको फोल्डेबल लैपटॉप भी देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं यह कौन सा लैपटॉप है और इसमें क्या क्या खास होगा.

ASUS Foldable Laptop: टेक्नोलॉजी के इस युग में आपने अलग-अलग तरह की चौंकाने वाली तकनीकों को देखा होगा. इनमें आपने फोल्डेबल स्मार्टफोन देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा, लेकिन जल्दी ही अब आपको फोल्डेबल लैपटॉप भी देखने को मिलेगा. आसुस कंपनी अगले महीने यानी नवंबर में भारत में अपना पहला फोल्डेबल लैपटॉप लेकर आने वाली है. आइए इस लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानते हैं.

नवंबर में ASUS अपना नया और पहला फोल्डेबल लैपटॉप Asus ZenBook 17 Fold भारत में लॉन्च करने जा रही है. इस लैपटॉप में 17.3 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिलने वाली है. ASUS के जेनबुक 17 फोल्ड लैपटॉप को पहली बार Consumer Electronics Show (CES)-2022 में शोकेस किया गया था.

मिल रहे ये खास फीचर्स

ASUS फोल्डेबल लैपटॉप में 17.3 इंच की OLED स्क्रीन है, जिसे बीच से फोल्ड किया जा सकता है. फोल्ड होने के बाद डिस्प्ले दो अलग-अलग स्क्रीन बन जाती है. लैपटॉप का डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट करता है. ASUS फोल्डेबल लैपटॉप के साथ ब्लूटूथ की-बोर्ड और ट्रैकपैड भी मिलता है.

Asus ZenBook 17 Fold का Processor और RAM

यह लैपटॉप Iris Xe ग्राफिक कार्ड और 12th जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe Gen4 SSD स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C थंडरपोर्ट 4.0 बोल्ट पोर्ट मिलते हैं. इसमें 5MP का वेब कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 75Whr की बैटरी मिलती है. 

कितनी होगी कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Asus ZenBook 17 Fold लैपटॉप को भारत में 3,29,990 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट से मात्र 2,84,290 रुपये की कीमत पर खरीद पाएंगे. लैपटॉप पर कैशबैक व डिस्काउंट जैसे शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे. 16 अक्टूबर से प्री-बुक लैपटॉप की प्री-बुकिंग चालू है.10 नवंबर से इसकी सेल शुरू होगी.

पिछले महीने भी हुआ था एक लैपटॉप लॉन्च

पिछले महीने यानी सितंबर में ASUS ने अपने Vivobook 14 Touch लैपटॉप को ग्लोबली लॉन्च किया था. इस लैपटॉप की कीमत 50 हजार से कम है. इस लैपटॉप में 14-इंच की Full HD IPS स्क्रीन मिलती है. लैपटॉप में Intel Core i5-1240P प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशंस हैं. अब अगर बात बैटरी की करें तो इसमें 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 42Wh की बैटरी मिलती है. कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप का वजन 1.4 किलोग्राम है. इस सब के अलावा लैपटॉप में Windows 11 Home ओएस, 720p वेब कैमरा, USB 3.1 Gen 1 Type-C पोर्ट और एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें - CPRI Recruitment 2022 : इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित कई पद पर यहां निकली वैकेंसी, 1 नवंबर से करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
नए Chip और दमदार Battery के साथ, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
नए Chip और दमदार Battery के साथ, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जानें हिसाब-किताब
iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जानें हिसाब-किताब

वीडियोज

फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
Embed widget