एक्सप्लोरर

Artificial Intelligence: जल्द इंसानों की तरह काम करेगी AI, ओपन एआई और मेटा कर सकते हैं बड़ा ऐलान 

Artificial General Intelligence: ओपन एआई और मेटा प्लेटफॉर्म्स एआई के वर्जन 2.0 पर काफी आगे बढ़ चुके हैं. इन नए मॉडल आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकते हैं. 

Artificial General Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने काम करने के तरीके में आमूलचूल परिवर्तन कर दिया है. कम्प्यूटर ने घंटों का काम मिनटों में तब्दील किया था और एआई ने उसे चंद सेकेंड के काम में तब्दील कर दिया है. अब एआई में बड़ा बदलाव आने वाला है. जल्द ही एआई ठीक इंसानों की तरह काम करने लगेगी. अगले चरण में एआई इंसानों की तरह बात करेगी, तर्क करेगी, योजना बना सकेगी और उसकी याददाश्त भी होगी. ओपन एआई (OpenAI) और मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं. जल्द ही यह कंपनियां एआई के वर्जन 2.0 का ऐलान कर सकते हैं. 

जल्द आएंगे एआई मॉडल के अपग्रेड वर्जन

ओपन एआई और मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने-अपने एआई मॉडल का अपग्रेड वर्जन जल्द ही मार्केट में ला सकती हैं. नए एआई मॉडल बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकेंगे. साथ ही उनसे कठिन काम भी आसानी से करवाए जा सकेंगे. ओपन एआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ब्रैड लाइटकैप ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि चैट जीपीटी (Chat GPT) का अगला वर्जन तर्क करने में सक्षम होगा. वह अपनी रीजनिंग क्षमता के दम पर कठिन समस्याएं हल कर पाएगा. 

रीजनिंग और प्लानिंग करने में होंगे सक्षम

रिपोर्ट के अनुसार, नए एआई मॉडल रीजनिंग के साथ प्लानिंग भी कर सकेंगे. उनमें सोचने और समझने की क्षमता होगी. वह कई आयाम में सोचते हुए समस्याओं जे जबाव ढूंढने का प्रयास करेंगे. वर्जन 2.0 सिर्फ शब्दों को पढ़कर काम नहीं करेंगे. वह इससे बहुत ज्यादा कर सकेंगे. ये आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) को हासिल करने की दिशा का बड़ा कदम रखेंगे. मेटा एआई रिसर्च के वाईस प्रेसिडेंट जोएल पिनाऊ का कहना है कि उनकी कंपनी एआई को बात करने, रीजनिंग करने, प्लानिंग करने और याददाश्त विकसित करने में सक्षम बनाने पर काम कर रही है. 

एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी एआई इंडस्ट्री

यदि ओपन एआई और मेटा जैसी कंपनियां ऐसे मॉडल विकसित कर लेती हैं तो 2030 तक एआई इंडस्ट्री एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी. मेटा पहले से ही आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को कमाऊ पूत मानकर काम कर रही है. एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में कहा था कि आने वाले 2 साल में एआई इंसानों को पीछे छोड़ देगी. वह न सिर्फ सोच सकेगी बल्कि स्वतंत्र रूप से काम भी कर सकेगी.

ये भी पढ़ें 

Bitcoin: बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, युद्ध की आशंका से अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी नीचे जा रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget