एक्सप्लोरर

Bitcoin: बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, युद्ध की आशंका से अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी नीचे जा रहीं

Cryptocurrency Falling: इजराइल और ईरान में संघर्ष शुरू होने के साथ ही निवेशकों ने बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी से पैसा बाहर निकालना शुरू कर दिया है.

Cryptocurrency Falling: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में बड़ी गिरावट आई है. ईरान द्वारा इजराइल पर हमले के बाद निवेशकों में बेचैनी फैल गई. इसके चलते बिटकॉइन की कीमत रविवार दोपहर को सिंगापुर में लगभग 7.7 फीसदी नीचे आकर 63,230 डॉलर के रेट पर आ गई है. यह मार्च, 2023 के बाद बिटकॉइन के रेट में सबसे बड़ी गिरावट है. इसके अलावा ईथर (Ether), सोलाना (Solana) और डोजकॉइन (Dogecoin) जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. 

ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर किया हमला 

सीरिया में हुए इजराइल के हमले में ईरानी सेना के कई सैन्य अधिकारी मारे गए थे. इसके बाद से इजराइल और ईरान में तनाव का माहौल बना हुआ था. आखिरकार ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला बोल दिया था. इसके चलते मिडिल ईस्ट में एक और जंग के आसार बनते नजर आ रहे हैं. इस इलाके में पहले से ही इजराइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में युद्ध चल रहा है. इन परिस्थितियों का बुरा असर क्रिप्टोकरेंसी पर पड़ा है. स्टॉक मार्केट पर इसका क्या असर होता है, यह सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगा.

स्टॉक मार्केट पर कल दिखेगा असर 

क्रिप्टो फंड स्प्लिट कैपिटल के फाउंडर जहीर एबितकर ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी में की जा रही यह बिकवाली युद्ध की आशंका के चलते हुई है. यदि यह संघर्ष और आगे बढ़ता है तो कीमतें काफी नीचे जाने की आशंका है. सोमवार को खुलने जा रहे दुनियाभर के स्टॉक मार्केट पर भी इसका असर दिख सकता है. इजराइल इस हमले के जबाव की तैयारियों में जुटा हुआ है. ऐसे में निवेशक बॉन्ड और डॉलर की तरफ रुख कर सकते हैं. कॉइनग्लास के डेटा के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को क्रिप्टो से निवेशकों ने लगभग 1.5 अरब डॉलर निकाल लिए थे. पिछले 6 महीनों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ था. 

मार्च के रिकॉर्ड से 10 हजार डॉलर नीचे आई 

बिटकॉइन ने मार्च में अपना रिकॉर्ड आंकड़ा 73,798 डॉलर छू लिया था. तब से लेकर अब तक यह डिजिटल करेंसी लगभग 10 हजार डॉलर नीचे आ चुकी है. जनवरी में अमेरिका द्वारा स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी देने के बाद इसकी कीमतें तेजी से ऊपर गई थीं.

ये भी पढ़ें 

Railway 'Murder Express': जब रेलवे ने चला दी 'मर्डर एक्सप्रेस'! इस कारण हुई इतनी बड़ी गड़बड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget