एक्सप्लोरर

AI बना देवदूत! पहाड़ों में लापता इटली के पर्वतारोही को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ढूंढ निकाला, जानिए पूरा मामला

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अक्सर अपने खतरों, गलत इस्तेमाल या विवादों की वजह से सुर्खियों में रहता है.

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अक्सर अपने खतरों, गलत इस्तेमाल या विवादों की वजह से सुर्खियों में रहता है. कहीं AI को इंसानों के लिए खतरा बताया जाता है तो कहीं उस पर अश्लील या भ्रामक कंटेंट बनाने के आरोप लगते हैं. लेकिन इसी तकनीक ने कई बार ऐसे काम भी किए हैं, जो इंसानी क्षमताओं से कहीं आगे जाकर जान बचाने में मददगार साबित हुए हैं. इटली से सामने आई एक घटना ने यह दिखा दिया कि सही मौके पर इस्तेमाल किया जाए तो AI किसी वरदान से कम नहीं है.

एक अनुभवी पर्वतारोही अचानक हो गया गायब

यह मामला इटली के जाने-माने पर्वतारोही और ऑर्थोपेडिक सर्जन निकोला इवाल्डो से जुड़ा है. सितंबर 2024 की एक रविवार सुबह वह अकेले पहाड़ों की ओर निकले थे, लेकिन उन्होंने किसी को यह नहीं बताया कि वे कहां जा रहे हैं. जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला, तो चिंता बढ़ने लगी.

कुछ समय बाद रेस्क्यू टीम को उनकी कार एक गांव में खड़ी मिली. इससे अंदाजा लगाया गया कि वे कॉटियन आल्प्स की दो मशहूर चोटियों में से किसी एक पर चढ़ने गए होंगे.

शुरुआती तलाश नाकाम, बर्फ ने बढ़ाई मुश्किल

इवाल्डो की तलाश में करीब 50 रेस्क्यूकर्मी पैदल पहाड़ों में उतरे. लगभग एक हफ्ते तक सर्च ऑपरेशन चला और हेलिकॉप्टर से भी इलाके की कई बार जांच की गई. लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. इसी बीच सितंबर के आखिर में बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हालात और खराब हो गए. मजबूरन रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा.

बर्फ पिघली तो AI और ड्रोन की हुई एंट्री

करीब 10 महीने बाद, जुलाई 2025 में जब बर्फ पिघली, तब दोबारा खोज अभियान शुरू किया गया. इस बार रेस्क्यू टीम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. ड्रोन ऑपरेटर्स को बुलाया गया और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया जो हजारों तस्वीरों का विश्लेषण कर सकता था.

ड्रोन की मदद से इलाके की 2,600 से ज्यादा हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें ली गईं. इन सभी तस्वीरों को AI सिस्टम में डाला गया, जिसने कुछ ही घंटों में हर इमेज को पिक्सल दर पिक्सल जांचना शुरू कर दिया.

AI ने पकड़ा वो सुराग जो इंसान से छूट गया

AI सॉफ्टवेयर ने कई ऐसी चीजें चिन्हित कीं, जो प्राकृतिक वातावरण से अलग लग रही थीं. इनमें से कुछ संकेतों की जांच इंसानी विशेषज्ञों ने की. इसी दौरान एक तस्वीर में AI ने लाल रंग की एक संदिग्ध वस्तु को चिन्हित किया.

जब उस जगह ड्रोन भेजा गया तो पता चला कि वह निकोला इवाल्डो का हेलमेट था. इसी अहम सुराग के आधार पर रेस्क्यू टीम ने आगे खोज तेज की और आखिरकार लापता डॉक्टर का शव ढूंढ लिया गया.

रेस्क्यू में AI की ताकत लेकिन सीमाएं भी

यह पहली बार नहीं है जब बचाव कार्यों में AI का इस्तेमाल हुआ हो, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं भी हैं. कभी-कभी AI गलत संकेत दे सकता है, तस्वीरों को लेकर भ्रम पैदा कर सकता है या अलग-अलग इलाकों में सही तरीके से काम न करे. इसलिए इसे लगातार बेहतर बनाने और ट्रेनिंग की जरूरत होती है.

भविष्य में और जानें बचा सकता है AI

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे मशीन लर्निंग सिस्टम्स को अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में ट्रेन किया जाएगा, वैसे-वैसे इनकी सटीकता और बढ़ेगी. आने वाले समय में AI और ड्रोन जैसी तकनीकें उन जगहों पर भी उम्मीद की किरण बन सकती हैं, जहां इंसानों का पहुंचना बेहद मुश्किल होता है.

इटली की यह घटना साफ दिखाती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि सही इस्तेमाल होने पर जिंदगी और मौत के बीच फर्क पैदा करने वाला टूल भी बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

गलती से टूट गया iPhone का डिस्प्ले? जानिए भारत में स्क्रीन बदलवाने पर Apple कितना वसूलता है, जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बदलने वाला है ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, सिर्फ OTP से नहीं बनेगी बात
बदलने वाला है ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, सिर्फ OTP से नहीं बनेगी बात
भारत में धड़ाम हुए iPhone 17 के कीमत! भारी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ यहां मिल रहा खरीदने का मौका
भारत में धड़ाम हुए iPhone 17 के कीमत! भारी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ यहां मिल रहा खरीदने का मौका
अनजान नंबर से आने वाले फोन पर भी दिखेगा कॉलर का नाम, अब इस कंपनी के यूजर्स को मिलेगी सुविधा
अनजान नंबर से आने वाले फोन पर भी दिखेगा कॉलर का नाम, अब इस कंपनी के यूजर्स को मिलेगी सुविधा
डेटा खत्म होने का झंझट खत्म! अब बचा हुआ इंटरनेट नहीं जाएगा बर्बाद, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा
डेटा खत्म होने का झंझट खत्म! अब बचा हुआ इंटरनेट नहीं जाएगा बर्बाद, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा
Advertisement

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget