एक्सप्लोरर

Youtube से बना लिया करोड़ों का साम्राज्य, अरमान मलिक की कमाई देख उड़ जाएंगे होश

अरमान मलिक यूट्यूब से हर महीने करीब ₹14 से ₹15 लाख और हर तीन महीने में लगभग ₹1 करोड़ तक कमा लेते हैं.

अगर आप यूट्यूब पर व्लॉग्स देखना पसंद करते हैं, तो आपने Malik Vlogs का नाम जरूर सुना होगा. इस चैनल के पीछे हैं अरमान मलिक, जो अपनी दिलचस्प फैमिली व्लॉग्स और रियल लाइफ कंटेंट से करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके हैं. चलिए जानते हैं कि अरमान मलिक यूट्यूब से कितना कमा लेते हैं और उनका चैनल कितना बड़ा हो चुका है.

कितने फेमस हैं अरमान मलिक?

अरमान मलिक का चैनल Malik Vlogs साल 2020 में शुरू हुआ था. आज उनके चैनल पर करीब 81.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और 246 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. अभी तक उन्होंने 1621 वीडियो अपलोड किए हैं, जो बताता है कि वो कितने एक्टिव यूट्यूबर हैं.

 कितना कमाते हैं यूट्यूब से?

अब बात करते हैं असली सवाल की, अरमान मलिक यूट्यूब से आखिर कमाते कितने हैं? अगर हालिया आंकड़ों की बात करें तो उनकी कमाई काफी जबरदस्त है. पिछले 7 दिनों में उनकी अनुमानित कमाई करीब $10,300 रही, जो भारतीय रुपये में लगभग 8.6 लाख रुपये बैठती है. 

वहीं, बीते 30 दिनों में उन्होंने करीब $17,600  यानी लगभग 14.7 लाख रुपये की कमाई की है. अगर इसे तीन महीने के हिसाब से देखें तो बीते 90 दिनों में उनकी कुल कमाई लगभग $115,000 रही, जो भारतीय मुद्रा में करीब 96 लाख होती है. ध्यान रहे कि ये आंकड़े अनुमानित हैं और डॉलर से रुपये में बदलते समय मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से गणना की गई है.

कुल नेट वर्थ कितनी है?

यूट्यूबर्स. मी के मुताबिक अरमान मलिक की यूट्यूब चैनल Malik Vlogs से कुल नेट वर्थ $926K से  $5.56 मिलियन के बीच है. यानी यह रकम भारतीय रुपए में करीब 7.5 करोड़ से 46 करोड़ तक हो सकती है.

क्या है कमाई का राज?

अरमान मलिक की वीडियोस में फैमिली ड्रामा, इमोशंस, फन और रियलिटी का जबरदस्त मिक्स होता है. यही वजह है कि उनकी ऑडियंस काफी वफादार है. यूट्यूब से उन्हें ऐड रेवेन्यू, स्पॉनसरशिप, और ब्रांड डील्स के जरिए अच्छी-खासी कमाई होती है.

अरमान मलिक ने यूट्यूब की दुनिया में बहुत कम वक्त में बड़ी कामयाबी हासिल की है. मेहनत, क्रिएटिविटी और फैमिली सपोर्ट से उन्होंने एक मजबूत फैन बेस बनाया है. Malik Vlogs सिर्फ एक चैनल नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है और उसकी कमाई भी उसी लेवल की है!

अगर आप भी यूट्यूब पर कुछ नया करना चाहते हैं, तो अरमान मलिक की जर्नी आपको ज़रूर इंस्पायर कर सकती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Cyber Attack: लीक हुआ करोड़ों भारतीय यूजर्स का डेटा, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
लीक हुआ करोड़ों भारतीय यूजर्स का डेटा, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget