एक्सप्लोरर

iPhone लेने वालों का सिरदर्द कम करेगी कंपनी, डिब्बे को खोले बिना सॉफ्टवेयर हो जाएगा अपडेट

iPhone: एप्पल एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रहा है जो आपका काम नया iPhone लेते वक्त आसान कर देगा. डिटेल में जानिए ये क्या है. 

दुनिया भर में अपने प्रीमियम iPhone के लिए पहचाने जाने वाली कंपनी एप्पल एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रही है जिसका काम जान आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, कंपनी एक Pad जैसे दिखने वाले डिवाइस पर काम कर रही है जो स्टोर पर मौजूद अनसोल्ड iPhone को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करेगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्हें चार्ज भी करेगा. फिलहाल होता ये है कि जब आप iPhone बाजार से खरीदते हैं तो सबसे पहले आपको इसे ओपन करने के बाद लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना पड़ता है जिसके बाद ही आप आगे की सेटिंग पर बढ़ पाते हैं. लेकिन जल्द एप्पल इस स्टेप को आपके लिए आसान बनाने वाला है.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल एक Pad जैसे डिवाइस पर काम कर रहा है जो एप्पल एम्पलाइज को स्टोर में रखें अनसोल्ड मॉडल को बिना खोले लेटेस्ट आईओएस पर अपडेट करने की सुविधा देगा. यानि डिब्बा बंद रहेगा लेकिन iPhone का सॉफ्टवेयर अंदर बदल जाएगा. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एप्पल इस डिवाइस को 2030 के अंत से पहले दुनिया भर के स्टोर में उपलब्ध कराने वाली है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस विषय में कोई जानकारी सामने नहीं है.

क्या होगा फायदा?

कंपनी के इस कदम से डिवाइस को लेते वक्त सेटअप प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी. कई बार एप्पल डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च करती है लेकिन लॉन्च के कुछ दिन बाद बग के कारण इसमें परेशानी आने लगती है जिसके बाद कंपनी फिर कोई सिक्योरिटी पैच जारी करती है. ऐसे में जब आप iPhone लेते हैं तो आपको इस सिक्योरिटी पैच को डाउनलोड करना पड़ता है जिसके बाद आप फोन को सेटअप कर पाते हैं. इस प्रक्रिया को एप्पल अब आपके लिए आसान बनाने वाला है और नई डिवाइस की मदद से कंपनी स्टोर पर ही इसे आपके लिए अपडेट कर देगी.

बता दें, हाल ही में कंपनी ने iPhone 15 में iOS 17 दिया है. कुछ दिन बाद फिर कंपनी ने आईओएस 17.0.1 अपडेट दिया. इसके बाद एकऔर अपडेट iOS 17.02 लोगों को दिया गया. ऐसे में जो कस्टमर अब आने वाले समय में फोन को लेंगे उनमें कंपनी ये सभी अपडेट पहले से नए डिवाइस के मदद से देगी और आपको ये सब सेटअप के दौरान नहीं करना होगा. 

यह भी पढ़ें;

ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फेल कर रहा 5G इंटरनेट, देश की एवरेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड अब इतनी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget