एक्सप्लोरर

iPhone 13 Production: अब iPhone 13 होगा Made in India, ग्राहकों को कम दाम में मिल सकता है फोन

iPhone 13 Production: Apple ने भारत में iPhone 13 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही कंपनी भारत में आईफोन 13 सीरीज का कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू करेगी.

iPhone 13 Production: भारत में रहने वाले आईफोन (iPhone) के दीवानों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने भारत में iPhone 13 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही कंपनी भारत में आईफोन 13 सीरीज का कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू करेगी. यहां तैयार हुए आईफोन (iPhone) को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी बेचा जाएगा. चलिए विस्तार से समझते हैं क्या है पूरा मामला.

2022 से कमर्शियल प्रोडक्शन की उम्मीद

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने चेन्नई (Chennai) स्थित अपने प्लांट में आईफोन 13 (iPhone 13) का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. इस प्लांट में अभी आईफोन 11 (iPhone) और आईफोन 12 (iPhone 12) का प्रोडक्शन होता है. अब ऐप्पल (Apple) यहां आईफोन 13 को भी बनाने की तैयारी में है. इसी कड़ी में यह ट्रायल किया जा रहा है. बताया गया है कि यहां आईफोन 13 को बनाने के लिए कंपनी ने शॉर्टेज के बाद भी चिप को मैनेज कर लिया है. 2022 से यहां कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि आईफोन 11 और आईफोन 12 के अलावा आईफोन एसई (iPhone SE) का उत्पादन भी भारत में होता है. iPhone SE बेंगलुरू के एक प्लांट में बनाया जाता है.  

कौन-कौन से मॉडल यहां होंगे तैयार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के इस प्लांट में फिलहाल आईफोन 13 (iPhone 13) और आईफोन 13 मिनी (iPhone 13 Mini) का ही उत्पादन होगा. आईफोन 13 प्रो (iPhone 13 Pro) और आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) को बाहर से ही मंगाया जाएगा. यहां आईफोन 13 को बनवाने के पीछे कंपनी का मकसद इसकी मांग और पूर्ति के बीच मौजूद अंतर को कम करना है. दरअसल दुनियाभर में चिप संकट और चीन में बिजली संकट की वजह से आईफोन का उत्पादन पिछले कुछ महीनों से बहुत कम हो पा रहा है. ऐसे में मांग और पूर्ति में अंतर आ रहा है. कंपनी इस गैप को भारत में इसे तैयार करके कम करना चाहती है.

तो क्या कम हो सकती हैं कीमतें

वहीं भारत में आईफोन 13 के उत्पादन की खबरों से इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि अब इसकी कीमतों में भी कमी आएगी. अगर फोन भारत में तैयार होगा तो अभी इस पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी खत्म हो जाएगी. ऐसे में इसका असर इसकी कीमतों पर भी पड़ेगा.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Solar Panel Performance In Rainy Season: क्या बारिश में भी बिजली बनाता है सोलर पैनल, कड़क धूप से कितनी कम या ज्यादा?
क्या बारिश में भी बिजली बनाता है सोलर पैनल, कड़क धूप से कितनी कम या ज्यादा?
Amazon Prime Day 2026: आधी कीमत में मिलेंगे धाकड़ स्मार्टफोन्स, सेल आने से पहले डील से उठ गया पर्दा
Amazon Prime Day 2026: आधी कीमत में मिलेंगे धाकड़ स्मार्टफोन्स, सेल आने से पहले डील से उठ गया पर्दा
Plug-in Device भी बन सकते हैं हैकिंग का जरिया! नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
Plug-in Device भी बन सकते हैं हैकिंग का जरिया! नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
TV Buying Guide: 43, 50 या 75 इंच... रूम साइज के हिसाब से कितना बड़ा टीवी सही रहेगा? ऐसे लगाएं पता
43, 50 या 75 इंच... रूम साइज के हिसाब से कितना बड़ा टीवी सही रहेगा? ऐसे लगाएं पता

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget