एक्सप्लोरर

iPhone Production Stop: एक दशक में पहली बार Apple ने रोका iPhone और iPad का उत्पादन, जानिए क्या है असली वजह

Apple Production Stop: ऐप्पल (Apple) के चाहने वालों के लिए थोड़ी बुरी खबर है. एक दशक में पहली बार कंपनी ने आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) का उत्पादन बंद किया है. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह.

iPhone Production Stop: ऐप्पल (Apple) के चाहने वालों के लिए थोड़ी बुरी खबर है. एक दशक में पहली बार कंपनी ने आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) का उत्पादन बंद किया है. कंपनी के ऐसा करने के पीछे का कारण पार्ट्स की कमी, सप्लाई चेन में रुकावट और चीन में बिजली के सीमित प्रयोग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन बंद करने की वजह से कंपनी के सबसे लेटेस्ट फोन आईफोन 13 सीरीज का उत्पादन भी ठप्प पड़ गया है. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला.

ये है वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अब तक सारी समस्याओं को मैनेज कर अपने उत्पादन को जारी रख रही थी, लेकिन अब उसके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल हो रहा है. यही वजह है कि ऐप्पल ने आईफोन और आईपैड के उत्पादन को अभी बंद कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा करने के पीछे की वजह उनन कंपोनेंट्स की शॉर्टेज है जिनका इस्तेमाल इन दोनों प्रोडक्ट को बनाने में किया जाता है. इसके अलावा चीन में बिजली के इस्तेमाल को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां पिछले कुछ महीनों से लगा दी गईं हैं. इससे भी प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है. इसे देखते हुए भी फिलहाल प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया गया है.

पहली बार ऐप्पल पर पड़ा है असर

बता दें कि एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी पर सप्लाई चेन में कमी का असर सीधा पड़ा है और उसे अपने प्रोडक्ट का उत्पादन बंद करना पड़ा है. दरअसल इससे पहले कंपनी एडवांस में इन्हें मंगाकर रख लेते थी और कभी इसके उत्पादन को बंद नहीं होने दिया था.

ये भी पढ़ें

Video Subscribers: इंटरनेट पर पैसे देकर वीडियो देखने वालों की संख्या बढ़ी, इस कंपनी ने बनाया सबसे ज्यादा मुनाफा

Jio Recharge Plan: जियो लेकर आया धमाकेदार प्लान, किफायती दाम में रोजाना 1GB डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
फुल नेटवर्क फिर भी Call Drop? जानिए इसकी टेक्निकल वजह
फुल नेटवर्क फिर भी Call Drop? जानिए इसकी टेक्निकल वजह
Google का AI धमाका! आने वाला है नया Gemini, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया
Google का AI धमाका! आने वाला है नया Gemini, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया
7050mAh बैटरी वाला Vivo T5 5G लॉन्च, जानें इसमें क्या-क्या खास?
7050mAh बैटरी वाला Vivo T5 5G लॉन्च, जानें इसमें क्या-क्या खास?

वीडियोज

सलमान खान की Bigg Boss फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹120 करोड़ तक कैसे पहुंची?
Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?
Bollywood News: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर स्वरा भास्कर के सवाल, वायरल बयान पर दी सफाई (02.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
Embed widget