एक्सप्लोरर

Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat

Apple ने भारत के App Store से BitChat ऐप को हटा दिया है. BitChat बिना इंटरनेट के भी Bluetooth के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा देता है. जानिए इस एप को क्यों हटाया

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सरकार को गुप्त सभाओं और आपराधिक गतिविधियों की आशंका है.

इंटरनेट के बिना भी लोगों को आपस में मैसेज भेजने की सुविधा देने वाला Jack Dorsey का मैसेजिंग ऐप BitChat एक बार फिर चर्चा में है. Apple ने इस ऐप को भारत के App Store से हटा दिया है. यह कदम भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश के बाद उठाया गया है. BitChat को Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने पेश किया है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए आसपास मौजूद डिवाइस Bluetooth नेटवर्क की मदद से आपस में जुड़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple ने BitChat को भारत के App Store से क्यों हटा दिया है. 

Apple ने BitChat को भारत के App Store से क्यों हटाया 

Jack Dorsey ने 3 अक्टूबर को X पर Apple की ओर से भेजे गए एक संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें Apple की App Review टीम ने बताया कि MeitY की मांग के बाद BitChat को भारत के App Store से हटाया जा रहा है. Apple के मुताबिक, सरकार ने ऐप में भारत में गैरकानूनी माने जाने वाले कंटेंट का हवाला देते हुए इसे देश में उपलब्ध न रखने का निर्देश दिया था. Apple ने यह भी साफ किया कि BitChat दूसरे देशों में उपलब्ध रहेगा. भारत में इसका TestFlight वर्जन भी अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. TestFlight का इस्तेमाल ऐप के बीटा वर्जन को टेस्ट करने के लिए किया जाता है. 
 
कैसे काम करता है BitChat?

BitChat बाकी सामान्य मैसेजिंग ऐप्स से काफी अलग तरीके से काम करता है. इसके लिए हर बार इंटरनेट कनेक्शन या किसी केंद्रीय सर्वर पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. ऐप Bluetooth आधारित mesh networking का इस्तेमाल करता है. इसके जरिए आसपास के डिवाइस सीधे एक-दूसरे से जुड़कर मैसेज आगे पहुंचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - FOR MORNING: ठगी वाले मैसेज को पहचानने में मदद करेगा WhatsApp, नई सेटिंग करें एक्टिव

अक्टूबर में फिर सामने आया मामला

जुलाई में Jantar Mantar के पास इंटरनेट बंद होने के दौरान CJP के प्रदर्शनकारियों ने BitChat की मदद से आपस में संपर्क बनाए रखा था. इसी वजह से ऐप पहले भी सरकारी कार्रवाई के दायरे में आया था, लेकिन बाद में फिर उपलब्ध हो गया. अब 2 अक्टूबर को Jantar Mantar के आसपास 1.5 किलोमीटर के इलाके में 12 घंटे इंटरनेट बंद रहने और दिल्ली-मुंबई में CJP के प्रदर्शनों के बाद Apple ने BitChat को भारत के App Store से हटा दिया. 

BitChat को लेकर सरकार ने क्या चिंता जताई?

Apple के मुताबिक, MeitY ने IT Act की Section 69A के तहत BitChat को भारत के App Store से हटाने का निर्देश दिया था. सरकार को आशंका है कि ऐप की कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल गुप्त तरीके से लोगों को जोड़ने, गैरकानूनी भीड़ जुटाने या आपराधिक गतिविधियों में हो सकता है. वहीं, Internet Freedom Foundation ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि BitChat का अपना कोई सर्वर नहीं है और यह खुद कंटेंट होस्ट नहीं करता है. संगठन ने सरकार से इस आदेश को सार्वजनिक करने और इसे वापस लेने की मांग की है. 
 
यह भी पढ़ें - दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
Advertisement

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget