एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro Price: डिजाइन और जूम फीचर्स की वजह से इतना महंगा हो सकता है iPhone 15 pro 

iPhone 15 सीरीज आज से महज 6 दिन बाद लॉन्च होगी. लीक्स की माने तो इस बार आपको 4 की बजाय 5 iPhone सीरीज के तहत दिख सकते हैं. नया मॉडल 15 Ultra हो सकता है.

iPhone 15 Series Launch: जिस फोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो आखिरकार अब से महज 6 दिन बाद लॉन्च होने जा रहा है. एप्पल 12 सितंबर को ग्लोबली iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करेगी. रिपोर्ट्स की माने तो स्मार्टफोन की सेल 22 सितंबर से शुरू हो सकती है. इस बार नई सीरीज कई सारे बदलावों के साथ आ रही है. बदलाव की वजह से कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पहले लीक्स में ये कहा गया था कि कंपनी हायर मॉडल्स की कीमत 10 से 15,000 रुपये बड़ा सकती है. इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है. डिजीटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 15 Pro और Pro Max दो मुख्य कारणों से अपने पूर्ववर्तियों (पुराने मॉडल्स) की तुलना में काफी अधिक महंगे होंगे. 

इस वजह से हो सकते हैं महंगे 

डिजीटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हायर मॉडल्स टाइटेनियम फ्रेम और पेरिस्कोप कैमरा की वजह से महंगे हो सकते हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि iPhone 15 और 15 Plus की कीमत iPhone 14 और 14 Plus की तरह होगी. लेकिन प्रो और प्रो मैक्स में बड़ा बदलाव पहले की तुलना में हो सकता है. कहा जा रहा है कि टाइटेनियम फ्रेम पिछले प्रो मॉडल में इस्तेमाल किए गए स्टेनलेस स्टील की तुलना में हल्का है, जबकि iPhone 15 Pro Max में 
पेरिस्कोप कैमरा 5x से 6x ऑप्टिकल ज़ूम की पेशकश कर सकता है.

बेस से ज्यादा प्रो मॉडल्स होंगे पॉपुलर 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भले ही इस बार प्रो मॉडल की कीमत ज्यादा हो लेकिन ये बेस मॉडल की तुलना में इस बार ज्यादा पॉपुलर होंगे. कंपनी भी इसके लिए तैयारी कर रही है और प्रो मॉडल्स के प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाया जा रहा है. बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब iPhone 15 के प्रो मॉडल्स की कीमत बढ़ने की बात कही गई हो. इससे पहले ब्लूमबर्ग और बार्कलेज़ भी इस तरह की जानकारी दे चुके हैं. हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में सटीक जानकारी के लिए हमे और इंतजार करना चाहिए.   

इतनी हो सकती है कीमत 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 15 Pro की कीमत 1,099 डॉलर यानि 91,000 रुपये से शुरू हो सकती है. इसी तरह iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपये) हो सकती है. ध्यान दें, ये कीमत US मार्किट बेस्ड है. 

यह भी पढें:

G20 Summit: स्विग्गी, जोमैटो, अमेजन और फ्लिपकार्ट...क्या समिट के दौरान सबकी डिलीवरी बंद रहेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
'भारत के 4 बांध, हमारे लिए डेथ वारंट', घबराए PAK एक्सपर्ट, धमकी देकर बोले- '1 हफ्ते...'
'भारत के 4 बांध, हमारे लिए डेथ वारंट', घबराए PAK एक्सपर्ट, धमकी देकर बोले- '1 हफ्ते...'
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगा लें
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगाो लें
Embed widget