एक्सप्लोरर

G20 Summit: स्विग्गी, जोमैटो, अमेजन और फ्लिपकार्ट...क्या समिट के दौरान सबकी डिलीवरी बंद रहेगी?

G20 Summit 2023: 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में G20 समिट होने वाला है. इसकी वजह से राजधानी में कई चीजों पर पाबंदी लगाई गई है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को लेकर क्या रूल है वो जान लीजिए.

Food and online delivery restricted in part of Delhi: G20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. इस समिट में 19 देशों का समूह और यूरोपीय संघ के लोग शामिल होंगे. समिट में बड़े-बड़े नेता जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक सहित कई विश्व नेताओं की उपस्थिति होगी. इसके अलावा इस शिखर सम्मेलन में 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. इतनी बड़ी संख्या में आ रहे लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भारत सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

ट्रैफिक सिस्टम से लेकर, रेल, मेट्रो और बसों समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. सरकार ने कार्यक्रम स्थल और मेहमानों के आवास वाले होटलों के आसपास आम जनता की आवाजाही पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं. साथ ही रुट भी डाइवर्ट किया है. सरकार ने प्रतिबंध डिलीवरी व्यक्तियों पर भी लगाए हैं और 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कमर्शियल डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

ये है स्विग्गी, जोमैटो, अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए एडवाइजरी

शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में एनडीएमसी क्षेत्र में कमर्शियल डिलीवरी और क्लाउड किचन 3 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान स्विगी, ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और ज़ेप्टो जैसी त्वरित सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों की डिलीवरी भी प्रभावित रहेगी. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों की भी डिलीवरी पर प्रतिबंध लगाया गया है. 

खुली रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं 

संवाददाता सम्मेलन के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि हम क्लाउड किचन और खाद्य वितरण सेवाओं की अनुमति नहीं दे सकते, साथ ही अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट जैसी इंटरनेट डिलीवरी कंपनियों को भी 'नियंत्रित क्षेत्र' में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि एनडीएमसी क्षेत्र में दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी जारी रहेगी. 

यह भी पढ़ें:

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन 3 प्लान्स पर कंपनी दे रही एक्स्ट्रा बेनिफिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंड-खंड होगा चीन का घमंड, भारतीय मोबाइल कंपनियों को मिलेगा बड़ा इंसेंटिव
खंड-खंड होगा चीन का घमंड, भारतीय मोबाइल कंपनियों को मिलेगा बड़ा इंसेंटिव
20% के नीचे जाते ही तेजी से क्यों गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए वजह
20% के नीचे जाते ही तेजी से क्यों गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए वजह
Temple बना सबसे छोटा वियरेबल, जानें क्या करता है ये डिवाइस?
Temple बना सबसे छोटा वियरेबल, जानें क्या करता है ये डिवाइस?
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget